हरिद्वार में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत वृहद जागरूकता रैली व विशेष सफाई अभियान

 

हरिद्वार, 30 सितम्बर।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-2025” के अंतर्गत मंगलवार को नगर निगम हरिद्वार ने नगर आयुक्त आईएएस श्री नंदन कुमार के नेतृत्व में आईटीसी के सहयोग से वृहद जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली में प्रतिभागियों ने शहरवासियों को स्वच्छता बनाए रखने, कचरे को गीले व सूखे रूप में अलग करने और वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने के लिए प्रेरित किया।

रैली के साथ-साथ निगम ने विशेष सफाई अभियान भी चलाया। इस दौरान निगम कर्मियों ने विभिन्न इलाकों से करीब 500 किलोग्राम अपशिष्ट एकत्र किया, जिसे वैज्ञानिक निस्तारण के लिए सराय स्थित नगर निगम के अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र में भेजा गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गंभीर तालियांन, मुख्य सफाई निरीक्षक श्री संजय शर्मा, अतिक्रमण सहायक श्री आदित्य तपेश्वर, नगर निगम हरिद्वार के अन्य अधिकारी-कर्मचारी और आईटीसी सुनहरा कल की टीम मौजूद रही।

नगर आयुक्त आईएएस श्री नंदन कुमार ने इस मौके पर कहा कि हर नागरिक को अपने घर और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने अपील की कि सभी लोग कचरे को अलग-अलग करें और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहें, ताकि हरिद्वार को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके।

 

Related Posts

पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है हरियाली, तो अवश्य करें पौधारोपण: स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। हरेला पर्व पर बड़े स्तर पर शुरू किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और शुद्ध वायु के लिए हरियाली…

नाबार्ड के सहयोग से नवगुरुकुल एफपीओ ने आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति (आयुस) द्वारा प्रोत्साहित नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *