एचईसी कॉलेज में ‘विश्व हृदय दिवस‘ पर कार्यक्रम का आयोजन

 29.09.2024 हरिद्वार 

आज एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार में ‘विश्व हृदय दिवस‘ पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका विषय ‘धडकन न छूटे, स्वस्थ हृदय और मानसिक स्वास्थ्य प्रबन्धन‘ था। इस कार्यक्रम का उदद्ेश्य छात्रों में हृदय स्वास्थ, तनाव प्रबन्धन, और संतुलित जीवन शैली के प्रति जागरूकता बढना था। इस कार्यक्रम में बीएससी प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों ने भाग लिया जिसके अन्तर्गत छात्रों ने स्वस्थ हृदय थीम पर रचनात्मक पोस्टर बनाए जिनमें छात्रों ने हृदर्य से जुडी समस्याओं, जीवन शैली में सुधार ओर तनाव प्रबंधन के उपायों को चित्रात्मक रूप से प्रदर्शित किया। 

कार्यक्रम में डा0 दीपिका संगतानी ने छात्रों को संतुलित आहार, बीएमआई, बीएमआर के माध्यम से वजन प्रबंधन, योग व एरोबिक्स के द्वारा तनाव प्रबंधन की जानकारी दी। उन्होंने हार्ड अटैक व कार्डियक अरैस्ट के अन्तर को सपष्ट करते हुए सीपीआर की प्रक्रिया बतायी। कार्यक्रम का संचालन डा0 निधी जोशी ने किया।
इस कार्यक्रम में प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल, विभागाध्यक्ष डा0 पूजा मिश्रा, डा0 तनु चन्द्रा,
अशोक कुमार, कुमारप्रीत, अंजली विश्नोई, अनुश्री आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज के ‘नौकरी मेला-2026‘ का आयोजन

दिनांक 17.07.2026 आज एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आयोजित निःशुल्क ‘‘नौकरी मेला-2026‘‘ का शुभारम्भ कॉलेज के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी, वाईस चेयरमैन…

पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, मुंडाखेड़ा कलां की प्रथम वार्षिक पत्रिका “आरोहण” का विमोचन

हरिद्वार पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, मुंडाखेड़ा कलां, लक्सर, हरिद्वार की प्रथम वार्षिक विद्यालय पत्रिका “आरोहण” का गरिमामय वातावरण में विमोचन किया गया। यह पत्रिका विद्यालय की शैक्षणिक,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *