कर्मियों को कुंभ मेला सम्बन्धी प्रशिक्षण दिए जाने के रोडमेप को भी किया जाएगा तैयार

हरिद्वार 

आगामी कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के लिए आवश्यक संसाधनों की जानकारी एकत्र करने एवं प्रस्तावों को अन्तिम रुप देने के लिए पुलिस महानिरीक्षक/नोडल अधिकारी कुम्भ मेला-2027 डॉ0 निलेश आनन्द भरणें की अध्यक्षता में सीसीआर भवन में बैठक आयोजित की गई।

उक्त बैठक में एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल सहित जनपद देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल से पुलिस पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में एसपी सिक्योरिटी मंजूनाथ टीसी, कमांडेंट 40 पीएसी तृप्ति भट्ट, एसपी ट्रैफिक हरिद्वार जितेन्द्र मेहरा, एसपी सिटी पंकज गैरोला सहित एसडीआरएफ, एटीसी, पीटीसी के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में निम्नलिखित बिन्दुओं पर चर्चा की गई-
1- उपलब्ध जनशक्ति एवं आवश्यकता
2- निर्माण कार्यों की आवश्यकता
3- उपलब्ध उपकरण एवं आवश्यकता
4- कार्मिकों को कुम्भ मेला संबंधी प्रशिक्षण
5- कुम्भ मेला संबंधी प्रस्तावों की अध्यतन स्थिति।

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *