नो हेलमेट – नो पेट्रोल” अभियान का शुभारम्भ

हरिद्वार 22 सितंबर 2025
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने एवं आमजन को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करने हेतु परिवहन विभाग, haridwar द्वारा आज SIDCUL क्षेत्र में “नो हेलमेट – नो पेट्रोल” अभियान प्रारम्भ किया गया। इस अभियान के अंतर्गत चार पेट्रोल पम्पों को चिन्हित कर विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है।

*चिन्हित पेट्रोल पम्प निम्नलिखित हैं*
1. AR Petrol Pump
2. Rao Filling Station
3. Ish Kripa Petrol Pump
4. Mannat Petrol Pump

पेट्रोल पम्प संचालकों से स्पष्ट आग्रह किया गया है कि बिना हेलमेट के आने वाले दोपहिया वाहन चालकों (बाइक/स्कूटी) को पेट्रोल उपलब्ध न कराएँ। इस पहल का उद्देश्य जनता को सुरक्षित वाहन संचालन की ओर प्रेरित करना है।

अभियान की प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग की बाइक स्क्वाड्स को इन पेट्रोल पम्पों पर तैनात किया गया है। ये स्क्वाड न केवल बिना हेलमेट वाहन चालकों के चालान करेंगे, बल्कि उन्हें मौके पर ही काउंसलिंग कर सड़क सुरक्षा के महत्व से भी अवगत कराएँगे।

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *