शहीद सम्मान यात्रा 2.0 की तैयारी की समीक्षा करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

 

देहरादून, 19 सितम्बर। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में आगामी 22 सितंबर को देहरादून में आयोजित होने वाली शहीद सम्मान यात्रा 2.0 की तैयारी के संबंध में सैनिक कल्याण के अधिकारियों और सैनिक संगठनों के पदाधिकारी के साथ बैठक की। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विभाग के अधिकारियों को कार्यक्रम से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि 22 सितम्बर को देहरादून से आयोजित होने वाले शहीद सम्मान यात्रा 2.0 का शुभारंभ किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 1734 बलिदानियों के आंगन की मिट्टी सैन्यधाम लाई जा चुकी है, लेकिन इस प्रक्रिया में लगभग 71 बलिदानी छूट गए थे। इन बलिदानियों के आंगन की पवित्र मिट्टी लाने के लिए दूसरे चरण की शहीद सम्मान यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जो 22 सितंबर से 04 अक्टूबर तक चलेगी। सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सैन्यधाम के लोकार्पण से पहले छूटे हुए बलिदानियों के आंगन की मिट्टी भी सैन्यधाम लाकर सम्मिलित की जाएगी।

बैठक में सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक कर्नल (सेनि) योगेन्द्र कुमार, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (सेनि) ओपी फर्सवाण सहित पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

गुरुकुल एनएसएस ने मनाया हिन्दू नव वर्ष, किया हर घर यज्ञ अभियान की शुरुवात , सीखे आपदा प्रबंधन के गुर

हरिद्वार राष्ट्रीय सेवा योजना गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय द्वारा 14 मार्च से चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन का शुभारंभ प्रातः योगाभ्यास के साथ हुआ, जिसमें स्वयंसेवकों ने…

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मैं. भागीरथी गैस सर्विस (बीपीसी) हेतु नोडल अधिकारी किया नामित

  *हरिद्वार 19 मार्च 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आदेश निर्गत करते हुए भारत सरकार द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत प्राकृतिक गैस आपूर्ति विनिमय आदेश दिनांक 13 मार्च, 2026…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *