गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में ‘स्वच्छता ही सेवा 2025’ अभियान का शुभारंभ

 

हरिद्वार, 17 सितम्बर 2025।

गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से आज “स्वच्छता ही सेवा 2025 (स्वच्छोत्सव अभियान)” का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मयंक पोखरियाल ने स्वयंसेवकों को स्वच्छता एवं स्वच्छ भारत के प्रति समर्पण की शपथ दिलाई।

डॉ. पोखरियाल ने अपने संबोधन में कहा कि “स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवन का संस्कार है। हमें समाज में स्वच्छता की आदतों को व्यवहार में उतारना होगा, तभी विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है।” उन्होंने बताया कि र्निदेशालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा।
स्वच्छता शपथ ग्रहण कार्यक्रम में स्वयंसेवक ध्रुव शर्मा, अंकित कुमार सिंह, आयुष यादव, अमृत कोहली, आर्यन कपूर सहित अन्य छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। सभी ने यह संकल्प लिया कि वे परिसर एवं समाज में स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुँचाएँगे और सक्रिय भूमिका निभाएँगे।

यह अभियान विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न हिस्सों में सफाई, जागरूकता रैली एवं स्वच्छता संबंधी रचनात्मक गतिविधियों के साथ संचालित किया जाएगा।

Related Posts

देहरादून में सप्लाई-क़िमाड़ी मोटर मार्ग के चौड़ीकरण का शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

  देहरादून, 17 मई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गजियावाला में विधानसभा क्षेत्र मसूरी के अन्तर्गत देहरादून-किमाड़ी-लम्बीधार-कार्ट मैकेन्जी-कम्पनी गार्डन मोटर मार्ग के किमी-1 से 24 तक (सप्लाई कैन्ट से…

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी श्रीमती मीरा रावत ने अवगत कराया

  *हरिद्वार 17 मई 2026* जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी श्रीमती मीरा रावत ने अवगत कराया कि भारतीय योग संस्थान सामुदायिक केंद्र रोशनाबाद हरिद्वार में आज प्रातः 5.30 बजे 05 दिवसीय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *