सहस्त्रधारा, सेरागांव, कार्लीगाड़ में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

 

देहरादून, 16 सितम्बर। अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून जनपद के सहस्त्रधारा, सेरागांव, राजपुर के कांठबंगला बस्ती में और कार्लीगाड़ सहित कई प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। दिल्ली प्रवास से लौटते ही मंत्री जोशी सीधे प्रभावित इलाकों में पहुँचे और हालातों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार संकट की इस घड़ी में पूरी तरह उनके साथ खड़ी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत और बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित किया जाए ताकि किसी भी पीड़ित को मदद पाने में देरी न हो।

मंत्री ने सेरागांव में राहत व बचाव कार्यों में जुटी एनडीआरएफ टीम के जवानों और आपदा प्रभावित परिवारों को भोजन भी करावाया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रभावित लोगों को तुरंत राहत पहुँचाना है और हर सम्भव सहायता मुहैया कराई जाएगी।

इस दौरान भाजपा की प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, सेरागांव के पूर्व प्रधान रतन नेगी, संजय सिंह सहित स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

Related Posts

राष्ट्र्ीय सेवा योजना के 7 दिवसीय विशिष्ट शिविर का आरम्भ

हरिद्वार एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर, हरिद्वार की एनएसएस युनिट का आज से 7 दिवसीय विशिष्ट शिविर का शुभारम्भ वात्सल्य वाटिका, बहादराबाद में हुआ। शिविर का शुभारम्भ एनएसएस जिला समन्वयक…

कुंभ मेला-2027 के लिए अवस्थापना तंत्र के तेजी से विकास पर जोर : राज्य सरकार ने दी महत्वपूर्ण स्वीकृतियां

  *हरिद्वार, 20 मार्च 2026* हरिद्वार में अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों के तहत अवस्थापना तंत्र के तेजी से विकास, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *