अभियांत्रिकी संकाय में अभियंता दिवस पर सर विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि, छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

 हरिद्वार 
अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय, गुरुकुल कांगड़ी (समविश्वविद्यालय) में अभियंता दिवस के अवसर पर महान अभियंता एवं भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के देश निर्माण में योगदान को स्मरण किया गया। इस अवसर पर एक भारत श्रेष्ठ भारत सेल द्वारा देवभूमि विज्ञान समिति के सहयोग से विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इंडियन साइंस कांग्रेस एसोसिएशन एवं यांत्रिकी अभियांत्रिकी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में 50 से अधिक छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ० ऋषि कुमार प्रजापति एवं डॉ० प्रवीण पांडे शामिल रहे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान – आर्यन विशाला, द्वितीय स्थान – रिशव कुमार एवं पी० जे०एस० जागृत, तथा तृतीय स्थान – आर० गगन एवं हमचरण ने प्राप्त किया।
इसी उपलक्ष्य में “Technology in Nation Building: India’s Road to Superpower” विषय पर एक भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने विकसित भारत 2047 पर अपने विचार प्रकट किए। इस दौरान प्रो० मयंक अग्रवाल, प्रो० एम० एम० तिवारी एवं डॉ० लोकेश कुमार जोशी ने छात्रों से संवाद कर उन्हें राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने हेतु परिश्रमपूर्वक आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता का संचालन डॉ० प्रशांत कौशिक ने किया एवं निर्णायक की भूमिका डॉ० प्रवीण पांडे ने निभाई। इस प्रतियोगिता में लगभग 100 छात्रों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के दौरान विभागाध्यक्ष डॉ० संजीव लम्बा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अभियंता केवल तकनीकी समस्याओं का समाधानकर्ता ही नहीं होता, बल्कि समाज निर्माण और राष्ट्र की प्रगति का मार्गदर्शक भी होता है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे सर विश्वेश्वरैया के जीवन से प्रेरणा लेकर स्वदेशी तकनीक के विकास और विकसित भारत के सपने को साकार करने में योगदान दें।
कार्यक्रम संयोजक डॉ० मयंक पोखरियाल एवं डॉ० लोकेश कुमार जोशी ने बताया कि ऐसे आयोजन छात्रों में नवाचार, सृजनशीलता और तकनीकी दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करते हैं। इस अवसर पर विभाग के विकास देशवाल, देशराज बिष्ट एवं अमृत कोहली ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। इसका नॉमिनी डॉ० आर डी कौशिक, कन्वेनर डॉ० जसपाल सिंह, ट्रेजरार डॉ० ऋचा सैनी ने। विजेताओं को शुभकामनाएं भेजी। संकायाध्यक्ष प्रो० विपुल शर्मा ने अभियंता दिवस की शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए सभी विजेताओं को बधाई दी।

Related Posts

16 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा

दिनांक ~ 16 मार्च 2026 दिनांक 16 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा” कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, दिल्ली के दिशा निर्देशानुसार जिला गंगा…

कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

  *हरिद्वार, 16 मार्च 2026* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार का भ्रमण कर कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की। डामकोठी में आयोजित समीक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *