हिन्दी दिवस पर वर्तनी प्रतियोगिता का आयोजन

रिखणीखाल।* भारत सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय रिखणीखाल में हिंदी दिवस के अवसर पर वर्तनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बीए और बीएससी के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर हिंदी विभाग प्रभारी डा बबलू कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में छात्र छात्राएं हिन्दी वर्तनी में बहुत अधिक गलतियां करते हैं। पिछली कक्षाओं से ही उनको वर्तनी का ज्ञान हो जाना चाहिए था लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हो रहा है। बीए और बीएससी के स्टूडेंट भी हिन्दी सही से नहीं लिख पा रहे हैं। ऐसे में इस वर्तनी प्रतियोगिता का आयोजन स्टूडेंट्स को सही हिन्दी लिखने और बोलने की प्रेरणा मिलेगी। प्रभारी प्राचार्य डा विपिन पंवार ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से स्टूडेंट्स के हिन्दी सीखने और लिखने की प्रेरणा मिलेगी। डा सुनील चौहान, डा शूरवीर सिंह ने सहयोग दिया। प्रतियोगिता में करीब साठ स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया।

 

Related Posts

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह द्वारा देर रात निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया गया निम्न प्रकार से फेरबदल

हरिद्वार 1. निरीक्षक रितेश शाह-कोतवाली नगर से कोतवाली भगवानपुर 2. ⁠ निरीक्षक कुंदन राणा-कोतवाली ज्वालापुर से कोतवाली नगर 3. ⁠ निरीक्षक चन्द्रभान सिंह-पुलिस लाइन से कोतवाली ज्वालापुर 4. ⁠ निरीक्षक…

उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी व वरिष्ठ सदस्यों की अहम बैठक

देहरादून उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी व वरिष्ठ सदस्यों की अहम बैठक हुई जिसमे यूपीसीएल के निदेशक परिचालन के बारे में एसोसिएशन के संज्ञान में आए सेवा विस्तार पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *