एचईसी कॉलेज में ‘हिन्दी दिवस‘ पर कार्यक्रमों का आयोजन

हरिद्वार  13.09.2025

हरिद्वार-एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार में ‘साहित्यिक क्लब‘ के तत्वाधान में हिन्दी दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कॉलेज के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी ने हिन्दी दिवस पर सभी को अपनी शुभकॉमनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम का संचालन ‘साहित्यिक क्लब‘ अध्यक्ष सुनीति त्याग एवं उपाध्यक्ष दीपिका के निर्देशन में किया गया। मंच का संचालन नित्या ने किया। 

छात्रों ने पुस्तक आवरण निमार्ण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जिसमें उन्होंनंे हिन्दी साहित्य से सम्बन्धि आवरण तैयार किये। निर्णायक मण्डल द्वारा वर्षा ने प्रथम, प्रीति व सारिका ने द्वितीय, प्रांजलि व मनु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। द्वितीय प्रतियोगिता ‘उत्तम हिन्दी प्रवक्ता‘ आयोजित की गयी जिसमें खुशी व रूचिका ने प्रथम, श्रेया व प्रिंस ने द्वितीय व मान्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तृतीय प्रतियोगिता ‘विज्ञापन बनाओं‘ रखी गयी जिसमें छात्रों ने ‘हिन्दी साहित्य को बढावा मिले‘ और ‘हिन्दी एक राष्ट्र् भाषा के रूप में देश में स्थापित हा‘े जैसे स्लोगन के विज्ञापन तैयार किये, जिसमें अनन्या ने , श्रेया व माही ने द्वितीय व कामाक्क्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रशास्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्थान की प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल ने कहा कि हिन्दी हमारी मातृ भाषा ही नहीं बल्कि यह राष्ट्र् की एकता संस्कृति और पहचान की आत्मा है। इस आयोजन में साहित्यिक क्लब के करूणा नेहरा, डा0 राहुल, रश्मि, रूपा, वन्दना, आदि शामिल थे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज के ‘नौकरी मेला-2026‘ का आयोजन

दिनांक 17.07.2026 आज एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आयोजित निःशुल्क ‘‘नौकरी मेला-2026‘‘ का शुभारम्भ कॉलेज के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी, वाईस चेयरमैन…

पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, मुंडाखेड़ा कलां की प्रथम वार्षिक पत्रिका “आरोहण” का विमोचन

हरिद्वार पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, मुंडाखेड़ा कलां, लक्सर, हरिद्वार की प्रथम वार्षिक विद्यालय पत्रिका “आरोहण” का गरिमामय वातावरण में विमोचन किया गया। यह पत्रिका विद्यालय की शैक्षणिक,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *