एसडीआईएमटी संस्थान ने किया फ्रेशर पार्टी का आयोजन

 

हरिद्वार 12 सितम्बर । स्वामी दर्शनानन्द इंस्टिट्यूट ऑफ मैंनेजमेंट एण्ड टैक्नोलॉजी में फ्रेशर पार्टी का आयोजन स्थानीय होटल में बड़ी धूमधाम से किया गया। सर्वप्रथम संस्थान की निदेशक डॉ0 जयलक्ष्मी एवं सभी शिक्षकों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया । इस मौके पर संस्थान की डीन एकेडमिक्स अंजुम सिद्दकी ने नवांगतुक छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। संस्थान के एमबीए, बीबीए एवं बीसीए प्रथम वर्ष के छात्रों का स्वागत /परिचय संस्थान के सीनियर छात्रों आयुश सोलंकी, उर्वशी, कनिका, शैली, सिर्द्धाथ, जीवांशी, अंश गुप्ता, आदित्य मंमगाई आदि ने किया। कार्यक्रम में मंच का संचालन शैली ने किया। कार्यक्रम में मिस्टर फ्रेशर प्रद्धुमन बी बी ए प्रथम वर्ष एवं मिस फ्रेशर पायल चुनी गयी एवं मिस्टर ईव अनिकेत एवं मिस ईव खुशी चुने गये, इनका चुनाव रैम्प वॉक एवं अन्य परफोमेंस के आधार पर ज्यूरी के सदस्य अंजुम सिद्दकी, दिव्या राजपूत, विकास अग्रवाल, कशिश धीमान एवं त्रिशु अवस्थी द्वारा विभिन्न चरणों के माध्यम से पूर्ण किया। इसके साथ ही प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतिया दी जिनमें हर्शिता, सुनैना, माही, खुशी, मोनिका, नैना, प्रद्धुमन, सिद्धार्थ, अक्षत, गुरमीत, शिवांशु आदि रहें।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य अशोक कुमार गोतम, अनुराग गुप्ता, पंकज चौधरी, धरणीधर वाग्ले, वर्षा रानी, सुधांशु जगता, देवेन्द्र रावत, दिलखुश, आशीष कुमार, उमेश कुमार, ज्योति राजपूत आदि उपस्थित रहें।

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *