एचईसी कॉलेज में गैस्ट लैक्चर का आयोजन

दिनांक- 08.09.2025

हरिद्वार 

एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) संदर्भित गैस्ट लैक्चर का आयोजन किया गया।
प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल द्वारा गैस्ट लैक्चरर डा0 ऋषि, एआई एक्सपर्ट, डीन-आईसीएफएआई बिजनेश स्कूल का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। डा0 ऋषि ने बीसीए के छात्र छात्राओं को एआई की चुनौतियों एवं उनके समाधान के सन्दर्भ में विस्तारपूर्वक समझाया। साथ ही उन्होंने बताया कि एआई एक तकनीकी विषय है जिससे समझने एवं समझााने में चुनौतियां आ सकती है। साथ ही छात्रों की विविधता एवं प्रायोगिक शिक्षा एक महत्वपूर्ण चुनौती है, इन चुनौतियों के समाधान हेतु छात्र छात्राओं को एआई की अवधारणाओं को सरल तरीके से समझाना चाहिये एवं व्यावहारिक उदाहरणों और केस स्ट्डीज के माध्यम से छात्रों को जागरूक बनाना है ताकि वह नैतिकता व जिम्मेदारी के साथ एआई की तकनीक को समझें व निर्वाहन करें।
म्ंाच संचालन ऋतु मोदी ने किया। इस आयोजन में गौरव, मिनाक्षी सिंघल, राजा मनीष, पूजा आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Posts

पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है हरियाली, तो अवश्य करें पौधारोपण: स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। हरेला पर्व पर बड़े स्तर पर शुरू किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और शुद्ध वायु के लिए हरियाली…

नाबार्ड के सहयोग से नवगुरुकुल एफपीओ ने आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति (आयुस) द्वारा प्रोत्साहित नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *