बिना अनुमति लगाए गए डिश टीवी तथा इंटरनेट फाइबर के तारों को हटाया गया।

 हरिद्वार-आज दिनांक 04 सितम्बर 2025 को नगर निगम हरिद्वार द्वारा शिवमूर्ति चौक से रेलवे स्टेशन हरिद्वार तक नगर निगम के स्ट्रीट लाइट पोलों पर अनियंत्रित रूप से, बिना अनुमति लगाए गए डिश टीवी तथा इंटरनेट फाइबर के तारों को हटाया गया।

यह कार्यवाही नगर निगम हरिद्वार द्वारा सार्वजनिक सुविधा, सौंदर्यीकरण एवं सुरक्षा दृष्टि से की गई है। अवैध रूप से लगाए गए इन केबलों के कारण न केवल विद्युत व्यवस्था बाधित हो रही थी, बल्कि दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी।

नगर निगम हरिद्वार पुनः यह स्पष्ट करता है कि भविष्य में किसी भी प्रकार के तार, केबल अथवा अन्य उपकरण नगर निगम की पूर्व अनुमति के बिना सार्वजनिक स्थलों पर नहीं लगाए जाएंगे। साथ ही जिन केबल ऑपरेटरों अथवा इंटरनेट सेवा प्रदाताओं द्वारा स्ट्रीट लाइट पोलों पर अव्यवस्थित रूप से तार या तारों के गुच्छे लगाए गए हैं, वे इन्हें तत्काल हटा लें। अन्यथा नगर निगम निरंतर अग्रिम कार्यवाही करते हुए इन तारों को स्वयं हटाएगा तथा इस संबंध में उत्पन्न होने वाली समस्त जिम्मेदारी एवं दायित्व संबंधित कंपनी/संस्था का होगा।

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *