लंबित विवेचनाओं पर कोतवाल एवं पर्यवेक्षण अधिकारियों को लगाई फटकार

हरिद्वार 

आज दिनांक 04-09-2025 को एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय रोशनाबाद स्थित सभागार में लंबित विवेचना की समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में एसपी क्राइम/ ट्रैफिक जितेन्द्र मेहरा, एसपी सिटी पंकज गैरोला, एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल सहित जनपद के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारी मौजूद रहे।

गोष्ठी के दौरान एसएसपी हरिद्वार द्वारा कतिपय थानो में काफी लंबे समय से विवेचना लंबित चल रही है जिस पर संबंधित सर्किल ऑफिसर को प्रत्येक तीन दिवस में विवेचनाओं के पर्यवेक्षण हेतु कहा गया तथा लापरवाह थानेदारों को फटकार लगाई तथा परफॉर्मेंस सुधारने की नसीहत दी। विवेचक ठोस साक्षयो के आधार पर कार्यवाही करेंगे विवेचना में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर परिलक्षित नहीं होनी चाहिए l संबंधित सर्कल ऑफिसर लापरवाह विवेचकों की सूची भेजना सुनिश्चित करेंगे l

साथ ही कहा गया कि जब तक हम समय पर विवेचनाओ को माननीय न्यायालय में नहीं भेज पाते हैं जिससे कि पीड़ित को समय पर न्याय नहीं मिल पाता है, जिस हेतु संबंधित क्षेत्राधिकारियों को विवेचनाओं के सफल निस्तारण हेतु टास्क भी दिए गए l

Related Posts

सूबे के सहकारिता क्षेत्र में होंगे बड़े सुधार: डॉ धन सिंह रावत

  देहरादून, 13 जून 2026 प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सहकारी बैंकों को आधुनिक, आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।…

स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य निर्माण एवं FSSAI मानकों के पालन पर विशेष जोर*

  *हरिद्वार 13 जून 2026* सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षण एवं औषधि महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में जनपद में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *