एचईसी कॉलेज के छात्रों का शैक्षिक औद्योगिक भ्रमण

दिनांक- 03.09.2025

आज एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर के बीएससी, माईक्रोबायोलॉजी, बायोटैक्नोलॉजी, के प्रथम सेमेस्टर के छात्रों ने निशान्त एरोमास प्रा0 लिमिटेड, सिडकुल में शैक्षिक औद्योगिक भ्रमण किया। संस्थान की प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल ने छात्रों को रवाना किया। 

कम्पनी के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री रमाकान्त हरलालका ने बताया कि यह कम्पनी सन् 1990 से संचालित है इस कम्पनी में साबुन, हैंड वाश,, परफ्यूम आदि में इस्तेमाल होने वाले फ्रैगनैश्ंा कैमिकल बनाए जाते हैं। कम्पनी के मैनेजर श्री संदेश चौहान व इम्पोर्ट एक्सपोर्ट मैनेजर नेहा ठाकुर, ने छात्रों को कम्पनी की विभिन्न उत्पादन युनिट का भ्रमण कराया। एकाउंट एवं फाईनेन्स मैनेजर श्री सोमदत्त तिवारी ने छात्रों कम्पनी के वित्त अनुभाग के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया।
छात्रों ने एक्सपोर्ट्र होने वाले प्रोडक्टस की पैकेजिंग लेबलिंग व सैम्पल के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
इस शैक्षणिक भ्रमण में ट्र्ेनिंग एवं प्लेसमैन्ट अधिकारी शुभांगी फुटेला एवं विज्ञान विभाग की शिक्षिका डा0 तनु चन्द्रा आदि शिक्षकगण छात्रों के साथ उपस्थित थे।

Related Posts

सूबे के सहकारिता क्षेत्र में होंगे बड़े सुधार: डॉ धन सिंह रावत

  देहरादून, 13 जून 2026 प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सहकारी बैंकों को आधुनिक, आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।…

स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य निर्माण एवं FSSAI मानकों के पालन पर विशेष जोर*

  *हरिद्वार 13 जून 2026* सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षण एवं औषधि महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में जनपद में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *