जिला प्रशासन की मेडिकल स्टोर पर छापेमारी; दवाई बिक्री पर लगाया प्रतिबन्ध

देहरादून दिनांक 29 अगस्त 2025, (सू.वि), जिलाधिकारी सविन बंसल को शिकायत प्राप्त हुई कि कांवली रोड में संचालित शिवा मेडिकल एवं अमित मेडिकोज मानक के अनुरूप संचालित नही हो रही हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने ड्रग इंस्पेक्टर को कार्यवाही के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर टीम द्वारा मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई। छोपेमारी के दौरान शिवा मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी कैमरा चलित अवस्था में नही पाया गया, औषधियां गंदगी में भण्डारित पाई गई, औषधि का क्रय विक्रय रजिस्टर नही पाया गया। वहीं अमित मेडिकोज पर ओषधियां गंदगी में भण्डारित एवं प्रदर्शित पाई गई औषधियों के क्रय विक्रय अभिलेख सुव्यवस्थित नही पाए। टीम द्वारा  सम्बन्धित मेडिकोज को जब-तक पाई गई कमियां में सुधार नही किया तथा लाईसेंस की शर्तें पूर्ण नही की जाती तब-तक औषधि क्रय विक्रय पर रोक लगा दी है।

Related Posts

सूबे के सहकारिता क्षेत्र में होंगे बड़े सुधार: डॉ धन सिंह रावत

  देहरादून, 13 जून 2026 प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सहकारी बैंकों को आधुनिक, आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।…

स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य निर्माण एवं FSSAI मानकों के पालन पर विशेष जोर*

  *हरिद्वार 13 जून 2026* सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षण एवं औषधि महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में जनपद में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *