जल निकासी का कार्य संबंधित अधिकारियों द्वारा तत्परता से किया जा रहा है।

 

हरिद्वार 29 अगस्त 2025 जनपद में भारी वर्षा के मद्देनजर जलभराव क्षेत्रों में आमजन को परेशानी न हो,इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा संबंधित अधिकारियों को जलभराव क्षेत्रों से जल निकासी के निर्देश दिए गए है तथा संबंधित विभागों द्वारा जलभराव क्षेत्रों में जल निकासी का कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है ताकि आम जनमानस को कोई परेशानी न होने पाए।
अधिशासी अभियंता जल निगम ने अवगत कराया कि भगत सिंह चौक,चंद्राचार्य चौक हो रहे जल भराव की निकासी के लिए पंप के माध्यम से जल निकासी के कार्य किया जा रहा है इसके साथ ही सीसीआर के पास,अलकनंदा एवं भागीरथी होटल के समीप हो रहे जलभराव की निकासी के लिए कार्य किया जा रहा है।

उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार ने अवगत कराया है कि कनखल संदेश नगर कॉलोनी में हो रहे रहे जलभराव की निकासी के लिए पंप के माध्यम से जल की निकासी की जा रही है।
स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम डॉ गंभीर तेलियान ने अवगत कराया है कि नगर क्षेत्र में जिन स्थानों पर जल भराव की स्थिति हो रही है वह पर जल निकासी का कार्य किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि विष्णु घाट सब्जी मंडी एवं मनसा देवी चौक (ब्रह्मपुरी) के पास भरी वर्षा के कारण मलबा मार्ग पर आ गया है जिससे साफ़ करने का कार्य किया जा रहा है ।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए है, भारी वर्षा से किसी भी प्रकार की कोई क्षति होती है तो उसका आंकलन तत्परता से उपलब्ध करने के भी निर्देश दिए गए है ।  

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *