उपनल के विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री जोशी ने दिए समन्वय के निर्देश

 

 

देहरादून, 28 अगस्त। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में उपनल द्वारा प्रदेश में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश भर में उपनल के माध्यम से किए जा रहे कार्यों को जिला प्रशासन एवं राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाए। मंत्री जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए संकल्पबद्ध है और इसी दिशा में उपनल की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि उपनल के माध्यम से हो रहे विकास कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुँच सके।

बैठक में डीजीएम मंडी एनपी सिंह, डीजीएम उपनल कर्नल राजेश नेगी, तहसीलदार सुरेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में सैनिक सम्मेलन आयोजित

हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में आज दिनांक 30.03.2026 को पुलिस कार्यालय रोशनाबाद स्थित सभागार में सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। जिनमें जनपद के सभी थानों/शाखाओं से अपनी-अपनी समस्या…

व्यावसायिक यात्री वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड प्रणाली का शुभारंभ आज एआरटीओ कार्यालय, रोशनाबाद, हरिद्वार में किया गया।

  हरिद्वार 30 मार्च, 2026   इस अवसर पर कार्यक्रम का उद्धघाटन माननीय परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज, विज्ञान प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी मंत्री श्री प्रदीप बत्रा के करकमलों द्वारा किया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *