स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने जाना थराली आपदा के घायलों का हालचाल

 

 

देहरादून, 24 अगस्त 2025

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश पहुंच कर थराली (चमोली) आपदा में घायल हुये लोगों से मिलकर उनका हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

डॉ रावत ने बताया कि चमोली जनपद के थराली में भीषण आपदा की चपेट में आये लोगों को स्थानीय स्तर पर ही उपचार दिया जा रहा है, लेकिन आधा दर्जन गंभीर रूप से घायल लोगों को राज्य सरकार ने एयर एम्बुलेंस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश लाया, जहां उनका उपचार विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में किया जा रहा है। इनमें प्रकाश, गिरीश चन्द्र, शम्भू, बलवंत, हेमंत तथा जसपाल सिंह शामिल है और सभी घायल अब खतरे से बाहर हैं।

डॉ. रावत ने आश्वस्त किया कि सभी घायलों को सरकार द्वारा हरसंभव सहायता और उच्च-स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने एम्स प्रशासन को निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए और उनकी की देखभाल प्राथमिकता के आधार पर की जाय 

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *