हरिद्वार पुलिस ने शराब पीकर गाडी चलाने वाले ग्यारह (11) वाहन( दो कार, दो ई रिक्शा , सात मो0सा0)को किये सीज

हरिद्वार 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नशे मे वाहन चलाना, ओवरस्पीड, नो एण्ट्री प्रतिषेध, गलत दिशा से वाहन चलाना, रैश ड्राईविंग, स्टैड ड्राईविंग, प्रेशर हॉर्न के विरुद्ध प्रभावी रूप से कार्यवाही करने के निर्देश निर्गत किये गये थे।

उक्त निर्देश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार के कुशल नेत्तृव में दिनाँक 22-08-25 को कोतवाली नगर पर वाहन चैकिंग हेतु टीमे गठित कर चण्डीचौक , ब्रह्मपुरी तिराह / रोडवेज बस अड्डा , पर रात्रि तक चैकिंग अभियान चलाया गया।

चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों 11व्यक्तियों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही कर (11) वाहन जिसमें ( दो कार, दो ई रिक्शा, सात मो0सा0, )सीज किये गये।

उक्त चालकों के ड्राइविंग लाईसेंस, निरस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही हैं व 45 चालान मौके पर ही संयोजन शुल्क ₹24500-/ रुपये वसूला गया अभियान जारी रहेगा ।

Related Posts

धोखे से एटीम कार्ड बदलकर पैसे निकालने के आरोप में दो आराेपियों को धर दबोचा

ज्वालापुर हरिद्वार* दिनांक 23.08.2026 को श्री महेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय कुंदन सिंह निवासी मोहल्ला कड़छ कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार ने कोतवाली ज्वालापुर पर तहरीर दी कि एचडीएफसी बैंक एटीम कटहरा बाजार…

चैन स्नेचिंग मामले का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

कनखल हरिद्वार दिनांक 21.08.2026 को कुश शर्मा पुत्र कमल शर्मा निवासी फेस 3 जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार द्वारा सूचना दी गयी कि मोटर साइकिल सवार 02 अज्ञात लड़कों ने दिनांक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *