टिहरी जलाशय से की गई अतिरिक्त जल निकासी

हरिद्वार 

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अवगत कराया है कि वर्तमान में टिहरी जलाशय में जल अंतप्रवाह (water inflow) अत्यधिक बना हुआ है, जिसके कारण जलाशय का स्तर लगातार निर्धारित दर के सापेक्ष तेजी से बढ़ रहा है। तदक्रम में टी.एच.डी.सी. द्वारा टिहरी जलाशय के जलस्तर को कम किये जाने हेतु आज दिनांक 20 अगस्त, 2025 को सायं 4:30 बजे टिहरी कॉम्पलेक्स से 1000 क्यूमैक्स पानी छोड़ा जाना है, जिससे downstream में जलस्तर में 30 से.मी. तक बढ़ने की आशंका व्यक्त की गयी है।
उन्होंने जल स्तर बढ़ने की आशंका को ध्यान में रखते हुए जनता से नदी किनारे न जाने एवम् निर्धारित स्थानों पर ही सुरक्षात्मक तरीके से स्नान करने की अपील की। उन्होंने आईआरएस से जुड़े सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए।

Related Posts

सूबे के सहकारिता क्षेत्र में होंगे बड़े सुधार: डॉ धन सिंह रावत

  देहरादून, 13 जून 2026 प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सहकारी बैंकों को आधुनिक, आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।…

स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य निर्माण एवं FSSAI मानकों के पालन पर विशेष जोर*

  *हरिद्वार 13 जून 2026* सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षण एवं औषधि महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में जनपद में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *