मां के गुजरने से परेशान बच्ची पिता से नाराज हो ट्रेन से पहुंची हरिद्वार

*A.H.T.U. हरिद्वार*

 

आज दिनांक 20/8/2025 को A.H.T.U. टीम द्वारा संदिग्ध महिला /पुरुष चैकिंग के दौरान हरिद्वार सिटी क्षेत्र से एक बालिका को रेस्क्यू किया गया। 15 वर्षिय बच्ची गुमसुम ,मायूस,परेशान अवस्था में अकेले गंगा घाट के किनारे बैठी थी।

शुरुआती पूछताछ में गोलमोल जवाब देने के बाद बच्ची ने बताया कि उसकी माता का पहले ही स्वर्गवास हो चुका हे और वह अपने पिता के साथ रहती है। पिता से नाराज होकर वह बिना किसी को बताए रेल के माध्यम से दिल्ली से हरिद्वार आ गई थी।

बालिका की मानसिक स्थिति व सुरक्षा के दृष्टिगत उसे तत्काल रेस्क्यू कर चिकित्सा परीक्षण हेतु ले जाया गया। तदोपरांत उपरांत बाल कल्याण समिति हरिद्वार के समक्ष प्रस्तुत कर उचित काउंसलिंग/विधिक कार्यवाही उपरांत बालिका को संरक्षण दिलवाया गया। बालिका के परिजनों की तलाश की जा रही है।

*A.H.T.U. टीम हरिद्वार*
1- अपर उपoनिरीo देवेंद्र कुमार
2- हेo काo राकेश कुमार
3- हेoकाoविनीता सेमवाल
4- का0 दीपक चन्द
5- मoकांo शशिबाला

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *