एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व में गुमशुदाओं को ढूंढ कर सकुशल घर वापसी करा रही AHTU

*एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट जनपद हरिद्वार*

 

आज दिनांक 18/8/2025 को थाना कलियर क्षेत्र में संदिग्ध महिला/पुरुष व गुमशुदाओं की तलाश हेतु सराय, होटल ,ढाबों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत पिरान कलियर दरगाह की मुख्य सराय से दो बालकों को अत्यंत दयनीय अवस्था में रेस्क्यू किया गया जिन्हें लगभग चार दिवस पूर्व उनके माता-पिता रेल के माध्यम से हरिद्वार आ कर कलियर दरगाह के पास सराय में बेसहारा सोते हुए छोड़कर चले गए थे। उक्त दोनों बालकों की जब सुबह नींद खुली तो उन्होंने अपने माता पिता को इधर उधार तलाशना शुरू किया परंतु वह कही नहीं मिले थक हार कर भूख प्यास से व्याकुल दोनों बालकों को राहगीरों, यात्रियों द्वारा लगाए जाने वाले भंडारों में ले जाकर खाना खिलाया गया तब से दोनों बालक सराय के पास ही रहने लगे।

दोनों बालकों की अत्यंत दयनीय स्थिति को देखकर तत्काल रेस्क्यू कर चिकित्सा परीक्षण हेतु ले जाया गया जिसके उपरांत बाल कल्याण समिति हरिद्वार के समक्ष प्रस्तुत कर उचित काउंसलिंग/विधिक कार्यवाही उपरांत दोनों बालकों को संरक्षण दिलवाया गया। दोनों बालकों के परिजनों की तलाश शुरू कर दी गई है।

*टीम : जनपद हरिद्वार**
1 उ0निरी0 रखी रावत
2 अपर उपoनिरीo देवेंद्र कुमार
3 हेo काo राकेश कुमार
4 हेo काo सुरजीत कौर
5 हेoकाoविनीता सेमवाल
6 का0 मुकेश कुमार
7 का0 दीपक चन्द
8 मo कांस्टेबल शशिबाला

Related Posts

पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है हरियाली, तो अवश्य करें पौधारोपण: स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। हरेला पर्व पर बड़े स्तर पर शुरू किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और शुद्ध वायु के लिए हरियाली…

नाबार्ड के सहयोग से नवगुरुकुल एफपीओ ने आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति (आयुस) द्वारा प्रोत्साहित नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *