अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध एसएसपी का सख्त रूख

हरिद्वार 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश के क्रम में प्रभारी चौकी हर की पैड़ी मय फोर्स के हरकी पैडी से भीमगोडा की ओर चैकिंग कर रहे थे तो भीमगौडा रोड पर स्थित होटल ओशो के पास शक्ति वैष्णो होटल के संचालक शिवकुमार पुत्र स्व0 सुरेन्द्र सिंह निवासी भीमगौडा गुंसाई गली कोतवाली नगर हरिद्वार हाल शक्ति वैष्णो भोजनालय भीमगौडा रोड कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 36 वर्ष ने अपने होटल का सामान सीमा से ज्यादा बढाकर मुख्य सडक पर लगाकर अतिक्रमण किया है इस स्थिति में उक्त स्थान पर अप्रिय घटना घटित होने से इंकार नहीं किया जा सकता। जिससे सडक पर आने जाने वाले राहगीर/ चलने वाले वाहनों को दिक्कत का सामना करना पड रहा है, पूर्व में भी सभी दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी गयी थी।

परन्तु उक्त होटल संचालक द्वारा जानबूझकर आदेशों की अवहेलना करते हुए सडक पर अपने होटल से अवैध रुप से सामान को लगाकर लोकमार्ग में बाधा पहुँचाते हुए अवैध अतिक्रमण करना पाया गया जिससे सार्वजनिक मार्ग को बाधित करना जिससे सडक पर दुर्घटना घटित होकर जान माल की हानि हो सकती है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुये तत्काल होटल संचालक के विरुद्द प्रभावी धाराओं में अभियोग पँजीकृत किया गया।

*नामजद प्रतिवादी*
शिवकुमार पुत्र स्व0 सुरेन्द्र सिंह निवासी भीमगौडा गुंसाई गली कोतवाली नगर हरिद्वार हाल शक्ति वैष्णो भोजनालय भीमगौडा रोड कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 36 वर्ष

*पुलिस टीम –*
1-उ0नि0 संजीत कण्डारी
2-हे0का0202 नापु संजयपाल
3- का0 352 नापु नितिन सिंह

Related Posts

धोखे से एटीम कार्ड बदलकर पैसे निकालने के आरोप में दो आराेपियों को धर दबोचा

ज्वालापुर हरिद्वार* दिनांक 23.08.2026 को श्री महेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय कुंदन सिंह निवासी मोहल्ला कड़छ कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार ने कोतवाली ज्वालापुर पर तहरीर दी कि एचडीएफसी बैंक एटीम कटहरा बाजार…

चैन स्नेचिंग मामले का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

कनखल हरिद्वार दिनांक 21.08.2026 को कुश शर्मा पुत्र कमल शर्मा निवासी फेस 3 जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार द्वारा सूचना दी गयी कि मोटर साइकिल सवार 02 अज्ञात लड़कों ने दिनांक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *