भव्य होगा स्वतंत्रता दिवस का आयोजन, जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा।

देहरादून 13 अगस्त 2025
राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा। देहरादून परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रतिभाग करेंगे। जिला प्रशासन कार्यक्रम की भव्य तैयारियों में जुटा है। जिलाधिकारी के निर्देशों पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बुधवार को परेड ग्राउंड में व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए नोडल अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य मंच से लेकर पुलिस परेड, ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राज्य आंदोलनकारी, गणमान्य नागरिक, महानुभावों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। कहीं पर भी कोई कमी न रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, राज्य आंदोलनकारियों, खिलाड़ियों और उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस एवं विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में आयोजित कार्यक्रमों का सजीव प्रसारण भी किया जाएगा।इससे पूर्व अपर जिलाधिकारी (एफआर) केके मिश्रा ने नोडल अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों के बारे में पूरी जानकारी देते हुए समय पर तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम हरिगिर, एसडीएम अर्पणा सिंह, एसडीएम कुमकुम जोशी सहित लोनिवि, पर्यटन, उद्यान, पूर्ति एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Related Posts

कुंभ मेला-2027 : तैयारी को लेकर मेला प्रशासन द्वारा प्रतिदिन योजनाओं का निरीक्षण और मौके पर समीक्षा का सिलसिला जारी

  *हरिद्वार, 16 मई 2026* कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को सुव्यवस्थित व समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए मेला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। मेला प्रशासन ने…

अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनातीः डा. धन सिंह रावत

  देहरादून, 16 मई 2026 राज्य के सभी अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर एक सप्ताह के भीतर तैनाती की जायेगी। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *