सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून आर्मी अस्पताल में घायल सैनिकों का हाल जाना

 

 

देहरादून, 07 अगस्त। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित आर्मी अस्पताल पहुंचकर उत्तरकाशी के धराली हर्षिल क्षेत्र में आई दैवीय आपदा के दौरान घायल हुए 14 राजपूताना राइफल्स के लेफ्टिनेंट कर्नल आदर्श टी एवं राइफलमैन केशव सहवाग से भेंट कर उनका हालचाल जाना।

सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने अस्पताल में उपस्थित चिकित्सकों से घायल जवानों के उपचार की जानकारी ली तथा उनके समुचित उपचार को कहा। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार पूरी तरह से सैनिकों और उनके परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

इस दौरान स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर राम सिंह थापा, सेना अस्पताल के कमांडेंट ब्रिगेडियर परीक्षित सिंह सहित सेना अस्पताल के चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Posts

सूबे के सहकारिता क्षेत्र में होंगे बड़े सुधार: डॉ धन सिंह रावत

  देहरादून, 13 जून 2026 प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सहकारी बैंकों को आधुनिक, आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।…

स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य निर्माण एवं FSSAI मानकों के पालन पर विशेष जोर*

  *हरिद्वार 13 जून 2026* सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षण एवं औषधि महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में जनपद में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *