पुत्र की लड़ाई का बदला लेने गए पिता ने गला घोटकर की हत्या

 हरिद्वार 

वादी नैतिक महेश्वरी पुत्र श्री अजय महेश्वरी निवासी सुभाष नगर रावत टेंट वाली गली कोतवाली गंग नहर जिला हरिद्वार द्वारा लिखित सूचना दी कि अमित शर्मा पुत्र विष्णु दत्त शर्मा उनकी पत्नी तथा पुत्र हनी शर्मा द्वारा वादी के परिजनों के साथ गाली गलौज की गई जिसका वादी के पिता अजय माहेश्वरी द्वारा विरोध करने पर आरोपी अमित शर्मा द्वारा वादी के पिता अजय माहेश्वरी का गला घोटकर मृत्यु कर देने के संबंध में कोतवाली गंगनहर पर मु0अ0सं0 338/2025 धारा 103(1)/352 BNS में पंजीकृत किया गया।
तथा मौके पर पुलिस टीम द्वारा पहुंचकर मृतक के शव को पुलिस कब्जे लेकर नियम अनुसार पंचायतनामा की कार्यवाही की गई तथा घटना की सूचना उच्च अधिकारी गणों को प्रेषित की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा उपरोक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना का शीघ्र अनावरण करने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर क़ो आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

जिसके अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर द्वारा पुलिस टीमो का गठन कर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आस पास के CCTV कैमरो क़ो चैक करते हुए अथक प्रयास कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर मामूर किये गए |

दिनांक 30.07.2025 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर व आरोपी अमित शर्मा उपरोक्त को मालवीय चौक से गणेशपुर रुड़की जाने वाले रास्ते से हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*नाम पता आरोपी*
अमित शर्मा पुत्र श्री विष्णु दत्त शर्मा निवासी सुभाष नगर रावत टेंट वाली गली रुड़की कोतवाली गंग नहर जनपद हरिद्वार ।

*पुलिस टीम*
1- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर आर0के0 सकलानी
2- अ0उप नि0 मनीष कवि
3-कांस्टेबल प्रभाकर
4-कांस्टेबल चालक लाल सिंह

Related Posts

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

50 हजार रुपये के छपे जाली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद*

हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने नकली नोट तैयार कर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *