मनसा देवी की घटना दुर्भाग्यपूर्णः महाराज कहा, घटनाक्रम पर है सरकार की पैनी नजर

 

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और हरिद्वार के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने जनपद हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर की सीढ़ियों वाले मार्ग पर भगदड़ की घटना में 06 लोगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और हरिद्वार के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को जनपद हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर की सीढ़ियों वाले मार्ग पर भगदड़ मचने से दुर्घटना में मृत सभी 06 लोगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उनके उचित इलाज के लिए प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए हैं।

श्री महाराज ने कहा कि सरकार और स्थानीय प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर अपनी पैनी नजर रखे हुए है‌ और सरकार भगदड़ के कारणों की जांच करवायेगी।

 

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *