श्रद्धालुओं तथा जनता से अपील

हरिद्वार 20 जुलाई 2025
*जिलाधिकारी मयूर दीक्षित तथा एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल स्वयं मोर्चा सम्भालते हुए विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं तथा तकनीकी के माध्यम से एक ही स्थान पर विभिन्न क्षेत्रों की जा रही निगरानी व्यवस्थाओं की भी गहनता से समीक्षा कर रहे हैं और व्यवस्थाओं व गतिविधियों की पल–पल की जानकारी ले रहे हैं। तैनात कार्मिकों से मुलाकात कर उनकी हौंसला अफजाई कर रहे हैं तथा समय–समय पर मार्गदर्शित कर रहे हैं।
उन्होंने श्रद्धालुओं तथा जनता से अपील की कि किसी भी लावारिश वस्तु को न छुए तथा लावारिश एवम् संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर नजदीकी पुलिस कर्मियों एवम् तैनात कार्मिकों को सूचना दें। मेले के सफल आयोजन एवम् सुरक्षात्मक दृष्टि से जारी दिशा–निर्देशों का अनुपालन करने तथा तैनात कर्मियों का सहयोग करने की अपील की।

Related Posts

पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है हरियाली, तो अवश्य करें पौधारोपण: स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। हरेला पर्व पर बड़े स्तर पर शुरू किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और शुद्ध वायु के लिए हरियाली…

नाबार्ड के सहयोग से नवगुरुकुल एफपीओ ने आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति (आयुस) द्वारा प्रोत्साहित नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *