हरिद्वार समाचार– कमाण्डर ए0के0 चैधरी, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी हरिद्वार ने बताया कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा देहरादून जनपद में प्रदेश के विभिन्न युद्धों में शहीद हुए सैनिकों की स्मृति में एक भव्य शहीद स्मारक ‘‘सैन्यधाम’’ का निर्माण किया जा रहा है। इस स्मारक में सभी युद्धों के शहीद सैनिकों के नाम अंकित किये जाएंगे।
इस संबंध में यदि किसी व्यक्ति के पास उत्तराखण्ड निवासी प्रथम एवं द्वितीय विश्वयुद्ध के शहीदों का विवरण उपलब्ध हो तो वह जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, हरिद्वार में उपलब्ध करा दें, ताकि ‘‘सैन्यधाम’’ में उनका नाम अंकित किया जा सके
पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का बनेगा सशक्त केंद्र – मुख्यमंत्री
*हरिद्वार, 23 सितम्बर, 2026* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पतंजलि वेलनेस योगग्राम, ग्राम औरंगाबाद, हरिद्वार में प्रथम पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् के उद्घाटन समारोह में प्रतिभाग किया।…

