14 जुलाई से 23 जुलाई तक भौतिक रूप से शैक्षणिक कार्य हेतु अवकाश घोषित किया गया है।

हरिद्वार 09 जुलाई 2025– जिला मजिस्ट्रेट एवम् जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि जनपद हरिद्वार में श्रावण कांवड़ मेला-2025 प्रारम्भ होने के फलस्वरूप दिन-प्रतिदिन कांवडियों का आवागमन बढ़ने तथा सड़क मार्गों पर काफी भीड़ होने से जिला प्रशासन द्वारा आने वाले दिनों में कांवडियों के आवागमन हेतु मार्ग बन्द / डायवर्ट किया जाना है। कांवड मेला के दौरान दिन-प्रतिदिन कांवडियों की बढ़ती भीड़ के कारण आवागमन मार्ग के बन्द/ डायवर्ट होने तथा कांवड मेला की चरम अवधि में जनपद में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मध्येनजर विद्यालय आने-जाने में छात्र-छात्राओं को होने वाली कठिनाई व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जनहित में विद्यालयी शिक्षा के अन्तर्गत संचालित समस्त सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों, समस्त उच्च शिक्षण संस्थानों, प्राविधिक / तकनीकी शिक्षण संस्थानों तथा आँगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 14 जुलाई 2025 से दिनांक 23 जुलाई 2025 तक भौतिक रूप से शैक्षणिक कार्य हेतु अवकाश घोषित किया गया है।
उन्होंने बताया कि अवधि में विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियों को बनाये रखने के लिए ऑनलाईन शिक्षण कार्य सम्पादित किया जायेगा।
उन्होंने आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए।

Related Posts

पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है हरियाली, तो अवश्य करें पौधारोपण: स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। हरेला पर्व पर बड़े स्तर पर शुरू किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और शुद्ध वायु के लिए हरियाली…

नाबार्ड के सहयोग से नवगुरुकुल एफपीओ ने आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति (आयुस) द्वारा प्रोत्साहित नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *