एटीएम से निकले नोट फंसते थे चिप पर, ग्राहक समझता था तकनीकी खराबी

 मंगलौर हरिद्वार 

दिनांक 01/07/25 को एक महिला द्वारा कोतवाली मंगलौर पर शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया गया कि अज्ञात लोगों ने SBI ATM गुरुकुल नारसन में उसके साथ 10,000/- रुपए की धोखाधड़ी कर दी। शिकायत के आधार पर कोतवाली मंगलौर में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया।

धोखाधड़ी के इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने अपने मुखबिर तंत्र से संपर्क साधा और उनसे मिली सटीक सूचना पर आज दिनाँक 02-07-25 को SBI ATM नारसन से चिप निकाल कर रुपए निकालने की नियत से पहुंचे दो संदिग्ध को एटीएम मशीन के पास गली से दबोच लिया। पकड़े गए दोनों संदिग्ध की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से ATM में लगाने वाली अन्य चिप भी बरामद हुई।

पुलिस टीम ने A.T.M. बूथ से वादिया के 10,000/- रुपए व धोखाधड़ी में इस्तेमाल की गई चिप बरामद की गई। युवकों ने उक्त अपराध स्वीकारते हुए बताया कि वह दोनों पिछले काफी समय से हरिद्वार, ज्वालापुर, कलियर, लक्सर आदि क्षेत्र में ऐसे एटीएम को चुनते थे जिसमें आमजन पैसा तो निकालते तो हों लेकिन सुरक्षा गार्ड न हों। ऐसे में आरोपित एटीएम में कैश निकलने के स्थान पर चिप चिपका देते थे तथा एटीएम के आस पास खड़े होकर निगरानी करते रहते है।

जब कोई व्यक्ति उस एटीएम पर आकर अपने पैसे निकालने की कोशिश करते तो उनके पैसे मशीन के अंदर से तो निकलने के बाद कैश एक्ज़िट वाले स्थान पर चिपकाई गयी चिप पर फंस जाते थे और पैसे की निकासी कर रहे ग्राहक कैश विड्रो के संदेश को तकनीकी खराबी समझ कर चला जाते थे। आरोपी बाद में जाकर उस चिप को हटाकर वो रुपए ले लेते थे।

*बरामदगी-*
1- 10,000/- रुपए नकद
2- एक धातु की चिप (ATM से बरामद)
3- एक धातु की चिप (आरोपियों से बरामद)

*पकड़े गए आरोपित-*
1- शावेज़ पुत्र जब्बार निवासी कस्बा लंढौरा, कोतवाली मंगलौर, उम्र 21 वर्ष
2- गुलफाम पुत्र यामीन निवासी उपरोक्त, उम्र 23 वर्ष

*पुलिस टीम-*
1- SI हेमदत्त भारद्वाज (चौकी प्रभारी नारसन)
2- Cons. पंकज
3- Cons. सुधीर
4- Cons. रविन्द्र खत्री
5- HG अवधेश
6- PRD बृजपाल

Related Posts

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

50 हजार रुपये के छपे जाली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद*

हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने नकली नोट तैयार कर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *