जल संस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक

 

देहरादून, 02 जुलाई। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सीवर और पेयजल संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर आज कैंप कार्यालय में जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विशेष तौर पर पेयजल संकट, सीवर लाइनों की स्थिति और पुराने सिस्टम के जीर्णाेद्धार पर चर्चा की गई।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाएं दीर्घकालिक और स्थायी समाधान के रूप में विकसित की जाएं ताकि क्षेत्रवासियों को भविष्य में भी किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। मंत्री ने दून विहार में पुरानी और बार-बार क्षतिग्रस्त होने वाली सीवर लाइन के स्थान पर नई सीवर लाइन बिछाने के लिए इस्टीमेट को शीघ्र तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जहां भी ब्लॉकेज, ओवरफ्लो या पैच रिपेयर की जरूरत है, वहां तत्काल टीम भेजकर सुधार कार्य शुरू करें।

उन्होंने प्रस्तावित सीवर योजनाओं को शीघ्र शुरू कर गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य सरकार जन समस्याओं को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है और उनके स्थायी समाधान हेतु हर स्तर पर सक्रिय प्रयास किए जा रहे हैं।

बैठक में जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संजय सिंह, जलनिगम के अधिशासी अभियंता दीपक नौटियाल, पूर्व पार्षद संजय नौटियाल, सहित क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Related Posts

नगर निगम का बड़ा अभियान, 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, चला विशेष स्वच्छता अभियान, जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग से चला अभियान

  हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर नगर निगम हरिद्वार ने मंगलवार को रोडीबेलवाला क्षेत्र में व्यापक अतिक्रमण हटाओ एवं विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान नगर निगम…

कांवड़ मेला की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया व्यापक निरीक्षण,

  *हरिद्वार 14 जुलाई 2026* आगामी कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने मंगलवार को मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का व्यापक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *