हरिद्वार पुलिस ने फिर की खोए हुए मोबाइल फोनों 📱 की बड़ी रिकवरी

हरिद्वार 

आज 01 जुलाई 2025 का दिन मोबाइल खोने की मायूस कई चैहरों पर तब खुशी के पल लेकर आया जब पुलिस कार्यालय रोशनाबाद स्थित कॉफ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल एवं अन्य मातहत पुलिस ऑफिसर्स द्वारा 300 से अधिक खोए हुए मोबाइल रिकवर कर उनके मूल स्वामियों के सुपुर्द किए।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए निर्देश पर साईबर सेल टीम हरिद्वार द्वारा जनपद के विभिन्न थानों में मोबाइल खोने के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों में अंकित मोबाइल विवरण को C.E.I.R. पोर्टल एवं सर्विलांस/ थानो के माध्यम से उत्तराखण्ड सहित उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र आदि राज्यों से 40 लाख रुपये से अधिक बाजार कीमत के 300 से अधिक मोबाइल फोनों को रिकवर किया गया। विगत वर्ष 2024 में हरिद्वार पुलिस द्वारा 668 मोबाइल खोजकर उनके स्वामियों के सुपुर्द किए गए थे।

*कुल बरामद मोबाइल फोन- 311*
*अनुमानित बाजार कीमत- ₹43,76450/-*

*पुलिस टीम-*
1. निरीक्षक गोविंद कुमार (प्रभारी साईबर सेल)
2. उ.नि. प्रकाश चन्द्र
3. हे.कां. योगेश कैंथौला
4. हे.कां. अरुण कुमार
5. हे.कां. नीरज रावत
6. हे.कां. विरेन्द्र सिंह पंवार
7. कां. गौरव कुमार
8. कां. नवीन चौहान
9. म.कां. रुपा भारती
10. ⁠का0 राकेश कोतवाली नगर
11. ⁠ HC माजिद ख़ान कोतवाली मंगलौर

Related Posts

*खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरन्तर की जा रही है छापेमारी की कार्रवाई

 हरिद्वार आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, उत्तराखण्ड श्री विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को ध्यान…

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *