बहुउददेशीय शिविरों के माध्यम से बिजली उपभोक्ता हो रहे लाभान्वित’

 

दिनांक: 30 जून, 2025

 

मुख्यमंत्री  की प्रेरणा एवं उनके मूल मंत्र सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारण को आधार बनाकर यूपीसीएल द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु प्रदेश भर में बहुउददेश्य शिविरों/मेगा कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधा को प्राथमिकता पर रखने एवं शतप्रतिशत राजस्व प्राप्ति हेतु सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इन शिविरों के माध्यम से समस्त उपभोक्तागण बडी आसान से बिजली बिल को जमा कराने के साथ बिल से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान भी प्राप्त कर रहे है। प्रबन्ध निदेशक द्वारा सभी निदेशकों तथा उनके अधीनस्थ समस्त अधिकारियों को राजस्व लक्ष्यों के सापेक्ष शतप्रतिशत राजस्व वसूली की प्राप्ति हेतु भी निम्नानुसार निर्देशित किया गयाः-

1. प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल द्वारा खण्डवार सभी अधिकारियों को राजस्व लक्ष्य के सापेक्ष शत्प्रतिशत् वसूली तथा सभी उपखण्डों में मेगा कैम्प/शिविर लगाने व उसका प्रचार प्रसार किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

2. सभी खण्डों में बकाया धनराशि वाले सयोजनों के विरूद्ध नोटिस जारी करने एवं पिछले बकाया की भी वसूली किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

3. सभी उपभोक्ता सेवा केन्द्रों/राजस्व संग्रहण केन्द्रों पर दिव्यांगजनों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा व सुगमता के लिये केन्द्रों में सुरक्षित एवं आरामदायक बैठने का स्थान, बिल जमा करने के लिये पृथक लाईन तथा बिजली से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने हेतु आवश्यक कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें।

4. अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर सभी अधिकारी अपने-अपने मुख्यालय में उपस्थित रहकर राजस्व वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे तथा बेहतर प्रदर्शन करने वाले मण्डलों, खण्डों एवं उपखण्डों को सम्मानित किया जायेगा।

5. उपाकालि द्वारा प्रदान की जाने वाली ऑनलाइन सर्विसिज का लाभ अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को पहुँचाने, ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त राजस्व में वृद्धि, उपभोक्ताओं के साथ बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित करने तथा उपभोक्ताओं को एस०एम०एस० से बिल उपलब्ध कराने हेतु सभी फील्ड अधिकारी अपने अधीनस्थ क्षेत्र के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं के मोबाइल नम्बर एकत्र करने हेतु व्यापक अभियान चलायेंगे और उपभोक्ताओं के मोबाइल नम्बरों को सिस्टम में पंजीकृत करना अवश्यमेव सुनिश्चित करेंगे।

इसके अतिरिक्त प्रबन्ध निदेशक द्वारा प्रदेश भर में लगाये जा रहे शिविरों में उच्च अधिकारियों द्वारा समय समय पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहकर प्रगति का अनुश्रवण तथा कैम्पों में नये विद्युत संयोजन, नीटररिंग एवं बिलिंग से जुडी समस्याओं का निराकरण इत्यादि जैसे मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाना सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देशित किया गया है।

Related Posts

कुंभ मेला-2027 के लिए अवस्थापना तंत्र के तेजी से विकास पर जोर : राज्य सरकार ने दी महत्वपूर्ण स्वीकृतियां

  *हरिद्वार, 20 मार्च 2026* हरिद्वार में अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों के तहत अवस्थापना तंत्र के तेजी से विकास, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार…

राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जन जन की सरकार चार साल बेमिसाल थीम पर आयोजित होंगे कार्यक्रम

  *हरिद्वार 20 मार्च 2026* राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 23 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक जनपद में जन जन की सरकार चार साल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *