फर्जी ई-रवन्ना मामले में हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाही

 श्यामपुर हरिद्वार 

 

दिनांक 29.06.2025 को प्र0खान अधिकारी /खान निरीक्षक जनपद हरिद्वार मौ0 काजिम रजा की लिखित तहरीर पर विपक्षी विनय कुमार व 02 अन्य पर ई-रवन्ना आई०डी० सं०- SC68011690 में कूटरचना/छेड़छाड़ कर फर्जी ई- रवन्ना बनाकर राजस्व की क्षति होने व उक्त रवन्ना स्वीकार न होने पर शिकायतकर्ता के ऊपर रायल्टी पैनेल्टी होने के सम्बन्ध में थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार पर मु0अ0सं0 62/2025 धारा 318(4),338,336(3),340(2) BNS- 2023 पंजीकृत किया गया।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर ही तीनों आरोपियों को दबोचकर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त इलैक्ट्रॉनिक्स उपकरण बरामद किये गये। तीनों आरोपियों के बरामद माल के साथ नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*विवरण आरोपित-*
(1) विनय पुत्र श्री हेमराज सिंह निवासी ग्राम श्यामपुर निकट रविदास मंदिर थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार, उम्र- 30 वर्ष
(2) संजय उर्फ संजू पुत्र श्री कशमीरी सिंह निवासी पीलीपडाव थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार, उम्र- 23 वर्ष
(3) नकुल पुत्र स्व0 रामपाल निवासी ग्राम गाजीवाली थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार, उम्र 34 वर्ष

*बरामदगी-*
(1) एक मोबाईल फोन ओप्पो A3s
(2) एक पावर केबल सीपीयू
(3) एक पावर केबल एलसीडी
(4) एक वी.जी.ए. केबल एलसीडी
(5) एक पावर केबल कैनन कम्पनी प्रिन्टर
(6) एक यू0एस0बी0 केबल प्रिंटर कैनन कम्पनी
(7) एक माउस प्रोडोट कम्पनी
(8) एक keyboard prodot कम्पनी
(9) एक LCD मॉनीटर LG कम्पनी रंग काला
(10) एक CPU LENOVO कम्पनी रंग काला
(11) एक प्रिन्टर कैनन कम्पनी रंग काला
(12) 02 रॉयल्टी/रवन्ना की असल व कूटरचित प्रतियां (FORM J)

*पुलिस टीम-*
(1) थानाध्यक्ष नितेश शर्मा थाना श्यामपुर
(2) म0उ0नि0 अंजना चौहान (विवेचक)
(3) का0 राहुल देव
(4) का0 जितेन्द्र घिल्डियाल
(5) का0 सुशील चौहान
(5) हो0गा0 रोहित सिंह

Related Posts

हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार दिनांक 17.05.2026 की रात्रि में सिटी कंट्रोल रूम हरिद्वार के डायल 112 पर एक अज्ञात कॉलर द्वारा फोन कर आगामी 04 दिनों के भीतर हरिद्वार को बम ब्लास्ट से…

11000 H.T बिजली की लाईन से केबल तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

*कोतवाली मंगलौर* कोतवाली मंगलौर पर वादी विनोद कुमार अवर अभियन्ता विघुत वितरण उपखण्ड लंढौरा के द्वारा गाधारौणा 11000 H.T लाईन से बिजली का केबल काटकर ले जाने के सम्बन्ध मे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *