मुख्य विकास अधिकारी ने किया नारसन ब्लॉक में ऑर्गेनिक उत्पादों का निरीक्षण

हरिद्वार, 19 जून 2025 – जनपद की मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोण्डे ने आज नारसन विकासखंड के जीवामृत एफपीओ का भ्रमण कर वहां तैयार किए जा रहे ऑर्गेनिक जैगरी (गुड़) उत्पादों का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एफपीओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की गहन समीक्षा की और उत्पादों की गुणवत्ता, निर्माण प्रक्रिया एवं बाजार उपलब्धता के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

सीडीओ महोदया ने एफपीओ के किसानों, उनके उत्पादों तथा टर्नओवर से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इसके उपरांत उन्होंने “सनलाइट ऑर्गेनिक बी कीपर” का भी भ्रमण किया, जहां उन्होंने शहद की प्रोसेसिंग, पैकेजिंग क्वालिटी और विपणन प्रक्रिया का अवलोकन किया।

सीडीओ हरिद्वार ने संबंधित विकासखंड टीम को निर्देशित किया कि एफपीओ एवं शहद उत्पादकों से संबंधित जितनी भी महिला किसान विभिन्न सीएलएफ से जुड़ी हैं, उन्हें इन इकाइयों से जोड़ा जाए और आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जाए, जिससे उनके कौशल में वृद्धि हो और उन्हें आजीविका के बेहतर अवसर प्राप्त हों।

इस भ्रमण में परियोजना निदेशक डीआरडीए श्री कैलाश नाथ तिवारी, ग्रामोत्थान परियोजना के जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय सक्सेना, खंड विकास अधिकारी नारसन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Posts

जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने अवगत कराया

  *हरिद्वार 30 अप्रैल 2026* जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने अवगत कराया है कि उनके नेतृत्व में खाद्य आपूर्ति विभाग की 04 सदस्यीय टीम ने लक्सर क्षेत्र के विभिन्न…

रोको-टोको अभियान से स्वच्छता की नई पहल, घर-घर पहुंचा नगर निगम

  हरिद्वार। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम हरिद्वार ने “रोको-टोको अभियान” की शुरुआत की है। नगर आयुक्त नंदन कुमार के दिशा-निर्देशन में चल रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *