दोनों राज्यों का उद्देश्य श्रावण मास कांवड़ मेला 2025 को श्रद्धा और मनोयोग से आयोजित कराना

श्यामपुर हरिद्वार 

 

आगामी श्रावण मास कांवड़ मेला 2025 के सफल सुरक्षित एवं सुचारु संचालन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर रसिया बड़ गेस्ट हाउस में एक समन्वय बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के सरहदी जनपदों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

जनपद हरिद्वार से एसपी ट्रैफिक जितेंद्र मेहरा, क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक संजय चौहान, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी, टीआई हितेश कुमार एवं संदीप नेगी, एसएचओ खानपुर रविन्द्र शाह, एसओ श्यामपुर नितेश शर्मा, एसएसआई श्यामपुर मनोज रावत, एसएसआई लक्सर मनोज गैरोला तथा चौकी प्रभारी लालढांग गगन मैठानी उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से एसपी सिटी बिजनौर संजीव वाजपेयी, क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक बिजनौर नितेश प्रताप, एसएचओ नजीबाबाद धीरज सोलंकी, थानाध्यक्ष मंडावली राम प्रताप एवं ट्रैफिक इंस्पेक्टर बिजनौर प्रमोद सहित अन्य अधिकारीगण बैठक में उपस्थित रहे।

बैठक में निम्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई:
1.हैवी ट्रैफिक की आवाजाही के समय निर्धारण एवं ट्रैफिक डायवर्जन प्लान
2.मुरादाबाद, अमरोहा, रुद्रपुर सहित अन्य जनपदों से समन्वय स्थापित करने हेतु अलग बैठकें आयोजित करने का निर्णय
3.बॉर्डर चेकिंग को सुदृढ़ करने के उपाय
4.कांवड़ यात्रियों की सुविधा हेतु आवश्यक बुनियादी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का रोडमैप
5.आकस्मिक परिस्थितियों में वायरलेस संचार माध्यम से त्वरित समन्वय व्यवस्था
6.आपसी सूचनाओं एवं गोपनीय जानकारियों का सुरक्षित आदान-प्रदान

बैठक के उपरांत बार्डर जनपद बिजनौर से आये अधिकारीगणों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान पूर्वक विदा किया गया।

Related Posts

आईजी (कुंभ मेला 2027) योगेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में सीसीआर हरिद्वार में गोष्ठी आयोजित

हरिद्वार आज मेला भवन सीसीआर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आईजी कुंभ मेला 2027 की जिम्मेदारी सम्हाल रहे श्री योगेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में महामहिम राज्यपाल उत्तराखंड द्वारा गठित कुंभ…

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करे संबंधित अधिकारी

  *हरिद्वार 27 अप्रैल 2026* जनपदवासियों की  समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *