अवैध खनन पर जिलाधिकारी सख्त, एक स्टोन क्रेशर सीज।

 

हरिद्वार 13 जून 2025* – जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्टोन क्रेशर द्वारा नियम विरूद्ध कार्य करने की सूचना को गंभीरता से लेते हुए खनन विभाग को छापेमारी करने के निर्देश दिये। खनन विभाग की टीम ने बंजारावाला पहुॅचकर अवैध खनन में लिप्त एक स्टोन क्रेशर को देर सांय सीज किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध खनन, भण्डारण के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही अमल में लाई जायेगी तथा अवैध खनन भण्डारण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि अवैध खनन के विरूद्ध छापेमारी अभियान चलता रहेगा।
जिला खान अधिकारी मौहम्मद काज़िम ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी से प्राप्त निर्देशों के क्रम में खनन विभाग की टीम द्वारा तहसील हरिद्वार के बंजारावाला में अमित स्टोन क्रेशर द्वारा अवैध खनन की सूचना पर टीम द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान स्टोन क्रेशर में अवैध खनन पाये जाने पर स्टोन क्रेशर को सीज कर करते हुए अवैध खनन की पैमाईश करते हुए नियमानुसार कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
खनन विभाग की ओर से छापेमारी में सर्वेक्षक विवेक कुमार, सहायक खनिज पर्यवेक्षक संदीप शामिल थे।

Related Posts

कनखल पुलिस का संकल्प, “पिल्ला गैंग को पुर्ण रूप से समाप्त

कनखल हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कनखल पुलिस द्वारा अपराधियों, वांछितों, हिस्ट्रीशीटरों, हुड़दंगियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

अपराध और अपराधियों पर SSP हरिद्वार का कड़क रुख़

भगवानपुर हरिद्वार दिनांक 17.05.2026 को होटल धरोहर में कलीम नामक युवक की होटल संचालकों द्वारा मारपीट किए जाने से मृत्यु हो गई थी। उक्त घटना के संबंध में पंजीकृत अभियोग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *