ऑल इंडिया पॉवर इंजीनियर्स फेडरेशन एवं उत्तराखंड इंजीनियर्स फेडरेशन ने शीघ्र डीपीसी करने के लिए भेजा पत्र।

 10/06/25

उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुरूप एवं यूपीसीएल में लागू सेवा नियमों के अनुरूप बनी वरिष्ठता सूची पर राज्य एवं निगमीय हित में शीघ्र डीपीसी हेतु पुनः अनुरोध किया।

एसोसिएशन अवगत कराना चाहती है कि विभाग में अधिशासी अभियंता के 93 स्वीकृत पदों में से 40 पद रिक्त चल रहे हैं, जिनके कारण कई अभियंताओं पर दोहरे व तीन-तीन चार्ज हैं।

राज्य के हित एवं सीधी भर्ती के अभियंताओं जोकि 16 वर्षों से पहली पदोन्नति की राह देख रहे हैं, की न्यायोचित पदोन्नति हेतु ऑल इंडिया पॉवर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन ई० शैलेंद्र दुबे जी द्वारा एवं उत्तराखंड इंजीनियर्स फेडरेशन के महासचिव द्वारा मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन एवं प्रमुख सचिव ऊर्जा को पत्र प्रेषित कर शीघ्र पदोन्नति के लिए अनुरोध किया, एवं यह भी चैताया कि इस न्यायोचित वरिष्ठता सूची पर किसी के दबाव में कोई छेड़ छाड न की जाये।

ऑल इंडिया पॉवर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन द्वारा अपने पत्र में यह लिखा कि बनायी गई सूची सेवा नियम 1970 एवं जेष्ठता नियमावली 1998 की तर्ज पर बनायी गई।

उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा पुनः अनुरोध किया की शीघ्र पदोन्नति की जाए, अन्यथा रिक्त पदों के चलते राज्य एवं निगम के हित प्रभावित होने की संभावना है।

 

Related Posts

पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है हरियाली, तो अवश्य करें पौधारोपण: स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। हरेला पर्व पर बड़े स्तर पर शुरू किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और शुद्ध वायु के लिए हरियाली…

नाबार्ड के सहयोग से नवगुरुकुल एफपीओ ने आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति (आयुस) द्वारा प्रोत्साहित नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *