आदेशों की नाफरमानी पड़ी भारी 6 मदिरा की दुकानें के लाईसेंस निलम्बित

देहरादून 10 जून 2025(सू.वि.), जिलाधिकारी सविन बसंल की सशक्त सड़क सुरक्षा समिति की सक्रियता एवं सुधारीकरण के जीवंत निर्णय का एक और प्रत्यक्ष प्रभाव 06 शराब की दुकानों के शिफ्टिंग के आदेश जारी किये थे। आदेश के विरूद्ध सम्बन्धित अनुज्ञापियों ने मा0 हाईकोर्ट में अपील की थी जिसको मा0 उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया। वहीं आबकारी आयुक्त ने भी डीएम के निर्णय से राजी हैं।  मा0 मुख्यमंत्री ने जनसुरक्षा जनजीवन में सुरक्षा में अवरोध, शराब की दुकानों, उप दुकानों के चलते स्थानीय विरोध, कानून व्यवस्था में बाधा, जनआक्रोश परिलक्षित होने पर डीएम को निर्णय लेने हेतु अधिकृत किया गया है।
डीएम क अध्यक्षता में 27 मार्च को आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,  पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा शहर में बढते सड़क हादसों व यातायात जाम के 6 स्थानों पर शराब की दुकानों को मुख्य वजह बताते हुए इन स्थानों जीएमएस रोड , बिंदालपुल चकराता रोड-2, डालनवालानिकट परेडग्रांउड, अधोईवाला चूना भट्टा देशी-विदेशी, करनपुर परेडग्राउंड स्थित मदिरा की दुकाने से यातायात व्यवधान से जनसुरक्षा के दृष्टिगत शराब की दुकानों का हटाने की प्रबल संस्तुति की गई थी। पुलिस के प्रस्ताव पर जनसुरक्षा के लिए  खतरा तथा यातायात में बाधक बन रही शराब की दुकानों को डीएम ने  01 सप्ताह के भीतर स्थान्तरित करने के आदेश जारी किए थे। आदेशों की नाफरमानी पर जिला प्रशासन ने अब सभी 06 दुकानों के लाईसेंस निलिम्बित कर दिए है। डीएम ने जनसामान्य, जनसुरक्षा से जु़ड़े मुद्दो पर कड़ा रूख अपनाए हुए हैं। डीएम ने स्पष्ट किया है कि  जनसुरक्षा, जनजीवन से की दिशा में कोई भी अवरोध बाधा बर्दाश्त नही की जाएगी। इसी क्रम में मा0 सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए अधिकारों से सशक्त जीवनदायनी सड़क सुरक्षा समिति जनहित में निरंतर नये-2 निर्णय कर रही है।  

Related Posts

जनपद हरिद्वार में औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती को मिलेगा बढ़ावा

हरिद्वार जनपद हरिद्वार में औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जड़ी-बूटी शोध एवं विकास संस्थान (HRDI) की हरिद्वार इकाई, विकास भवन रोशनाबाद द्वारा किसानों…

कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सचिव शहरी विकास ने यूपीडीसीसी की परियोजनाओं की समीक्षा की

*हरिद्वार, 27 अगस्त 2026* हरिद्वार में अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेला के सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं भव्य आयोजन के लिए शासन-प्रशासन के स्तर पर तैयारियों को तेजी से आगे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *