रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन के आसपास होटलों में हुई औचक चेकिंग, होटल संचालकों में मचा हड़कंप

हरिद्वार 

दिनांक 07.06.2025 को आगामी चारधाम यात्रा एवं गंगा दशहरा / निर्जला एकादशी स्नान पर्व के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार कोतवाली नगर हरिद्वार एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा हरिद्वार नगर क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन एवं आसपास के होटलों में चेकिंग व भौतिक सत्यापन अभियान चलाया गया।

एंटी ह्यूमन ट्रैफ़िकिंग टीम द्वारा सख्त रुख अपनाते हुए होटल संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि यदि किसी भी व्यक्ति को बिना वैधानिक पहचान पत्र के कमरा दिया गया अथवा संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्तता पाई गई, तो उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विशेष रूप से विदेशी नागरिकों को कमरा देने पर उसकी सूचना तत्काल संबंधित कोतवाली/थाने को देने के निर्देश दिए गए। साथ ही किसी भी संदिग्ध महिला या पुरुष के बारे में तत्काल पुलिस को सूचित करने के लिए कहा गया।

हाल ही में रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, चौक-चौराहों पर असामाजिक गतिविधियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, जिन पर संज्ञान लेते हुए छापेमारी की कार्रवाई की गई। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

होटल संचालकों को चेतावनी दी गई कि किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा असामाजिक गतिविधियों में लिप्तता पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पुलिस टीम-
1. उप निरीक्षक राखी रावत
2. उप निरीक्षक सुनील पंत
3. मुख्य आरक्षी राकेश कुमार
4. आरक्षी जयराज
5. आरक्षी दीपक चंद

Related Posts

निर्विरोध चुनाव होना कार्यकर्ताओं के आपसी समन्वय और संगठन की जीत: स्वामी यतीश्वरानंद

हरिद्वार। ज्वालापुर और मंगलौर की सहकारी क्रय-विक्रय समिति लिमिटेड के निर्विरोध चेयरमैन, वाइस चेयरमैन के साथ डायरेक्टरों का सम्मान वेद मंदिर आश्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने…

ग्रामोत्थान रीप परियोजना के कार्यों की प्रगति समीक्षा

  *हरिद्वार 24 मई 2026* ग्रामोत्थान रीप परियोजना के कार्यों की प्रगति समीक्षा FAD के Country Director, Mr. James Marc Shields के द्वारा विभिन्न गतिविधियों का भ्रमण कर किया गया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *