पत्नि के पेट पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी

 हरिद्वार समाचार-दिनांक 27.06.21 को मुकदमा वादी रामलाल ैध्व् राजाराम निवासी ग्राम मझोल जबरदस्तपूर देवबन्द जिला सहारनपुर द्वारा अपने पुत्री गुड्डी को उसके पति नरेश पुत्र कलीराम निवासी दादूबास थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार द्वारा चाकू से मारकर हत्या करने के सम्बन्ध मे लाकर दाखिल की जिस पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 392/2021 धारा 302 भादवि पंजीकृत कराया गया था। घटना की सूचना  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक ग्रमीण एवं क्षेत्राधिकारी मंगलौर को दी गयी तत्काल घटनास्थल पर पंहुचकर मृतका के शव को कब्जे पुलिस लेकर पंचायतनामा एवं पोस्ट मार्टम की कार्यवाही की गई तथा नामजद अभि0 नरेश को पुलिस ने  हिरासत में लिया  तो अभि0 द्वारा नशीला पदार्थ का सेवन किया जाना बताया गया जिसकी सूचना  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उच्चाधिकारीगणो को दी गयी।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  के निर्देशानुसार अभियुक्त को तत्तकाल नजदीकी अस्पताल आस्था अस्पताल बेडपुर मे भर्ती कराकर प्राथमिक उपचार दिया गया तदोपरान्त अभियुक्त को रेफर कर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय रुडकी में भर्ती कराकर पुलिस एवं चिकित्सको की सतर्क निगरानी में रखा गया। दिनांक 29.06.2021 को चिकित्सको द्वारा नरेश पुत्र कलीराम को स्वस्थ घोषित होने पर  थाना प्रभारी को सूचित किया गया मेरे द्वारा अभियुक्त नरेश पुत्र कलीराम नि0 दादूबास थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को राजकीय संयुक्त चिकित्सालय रुडकी से दिनांक 29.06.2021 को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त की निशानदेही पर आलाकत्ल एक धारदार चाकू एवं अभियुक्त के घर से घटना से पूर्व अभियुक्त द्वारा अपने हस्तलेख में लिखा हुआ एक पत्र प्राप्त हुआ। जिसको कब्जे पुलिस लिया गया।
पूछताछ अभि0- अभि0 नरेश कश्यप उपरोक्त द्वारा पूछताछ करने पर बताया कि मेरी घरवाली गुड्डी से मेरा करीब 3-4 वर्षो से मदभेद चल रहा था मेरी घरवाली मुझे खाने में दवाईयाँ मिलाकर देती थी इसी कारण में अपना घर बार छोडकर बेगमपुर बहादराबाद रहने के लिए चला गया था करीब 8 दिन पहले मैं अपने घर पर आया था एक दो दिन में सही रहा लेकिन मेरी घरवाली ने मेरे साथ वही हरकते खाने में दवाई मिलाकर देनी शुरु कर दी मुझे इस बात पर मानसिक परेशानी हुई मैने अपनी पत्नि को उसकी हरकत के लिए बहुत समझाया लेकिन वह नही मानी तब मैने उसकी हत्या करने लिए घर में रखी एक छुरी को उसकी हत्या करने के ईरादे से छिपाकर रख दी और दिनांक 27.6.2021 को मैं और मेरी पत्नि और मेरी लडकी सिमोन जब अपने खेतो में यूके लिप्टिस के पेडो में पानी दे रहे थे तो मैने अपनी लडकी को पानी लेने के लिए नदी में भेज दिया और मौका पाकर अपने पास रखी छुरी से अपनी पत्नि के पेट पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी और खुद भी खेतो की सब्जी में कीटनाशक डालने वाली आमीडा नाम की दवाई खा ली और चाकू को खेत के पास ही खडे पेड की तरफ रख दिया और मैने हत्या से पहले की सारी कहानी एक प्रार्थना पत्र में लिखी थी

Related Posts

चैन स्नेचिंग मामले का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

कनखल हरिद्वार दिनांक 21.08.2026 को कुश शर्मा पुत्र कमल शर्मा निवासी फेस 3 जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार द्वारा सूचना दी गयी कि मोटर साइकिल सवार 02 अज्ञात लड़कों ने दिनांक…

लाखों की भीड़ के बीच चेहरों को टटोल शातिर चैन स्नैचर्स तक पहुंची हरिद्वार पुलिस

ज्वालापुर हरिद्वार वादी अश्वनी खुराना पुत्र भगवान दास निवासी नन्दपुरी कालोनी आर्यनगर ज्वालापुर ने लिखित तहरीर दी कि दिनांक 03/08/2026 को सैनी आश्रम के पास से अज्ञात मोटर साइकिल सवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *