साइबर, यातायात व नशे के विरुद्ध बच्चों को जागरूक किया

हरिद्वार 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशित क्रम में आज दिनांक 04.06.2025 को पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात जितेंद्र मेहरा एनसीसी कैडेट्स के विशेष कार्यक्रम में औरंगाबाद स्थित योगग्राम गुरुकुलम पहुंचे।

उन्होंने छात्रों के साथ संवाद स्थापित करते हुए उन्हें सामाजिक जिम्मेदारियों, यातायात और नशे के विरुद्ध किया जागरूक तथा उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए गए गौरा शक्ति ऐप व उत्तराखंड पुलिस एप्प के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा कर उन्हें जानकारी प्रदान की गई l

उन्होंने बताया कि कैसे छोटी-छोटी सतर्कताएँ हमें बड़े खतरों से बचा सकती हैं, सभी बच्चे भविष्य के नागरिक हैं आप लोग भविष्य में किसी भी क्षेत्र में अपना योगदान दे सकते हैं जिस लिए हमें सभी जानकारियां होना आवश्यक है l

इस जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 500 से अधिक 31 बटालियन एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों ने न केवल जानकारी प्राप्त की बल्कि सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।

Related Posts

जनजातीय समुदाय के लिए गाय के गोबर आधारित उत्पाद निर्माण एवं उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का शुभारम्भ

हरीद्वार आदर्श युवा समिति, हरिद्वार द्वारा संचालित Tribal Development Fund (TDF) Project के अंतर्गत ग्राम रसूलपुर मीठीबेरी, लालढांग में जनजातीय समुदाय (Tribal Community) के सदस्यों के लिए “पर्यावरण के अनुकूल…

नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान लाया रंग, रोडी बेलवाला क्षेत्र में यात्रियों को मिली बड़ी राहत

  हरिद्वार।** नगर निगम हरिद्वार द्वारा रोडी बेलवाला क्षेत्र में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान अब प्रभावी परिणाम देता दिखाई दे रहा है। निर्जला एकादशी एवं आगामी कांवड़ मेले को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *