भिक्षावृति, बाल मजदूरी पर जिला प्रशासन का प्रहार जारी

देहरादून दिनांक 27 अपै्रल 2025, (सू.वि), जिलाधिकारी सविन बंसल ने चार्ज ग्रहण करते ही  भिक्षावृति एवं बाल मजदूरी पर रोक लगाने हेतु निरंतर सख्त निर्णय लिए है। जिसके तहत भिक्षावृत्ति वाहन, चौराहों पर होमगार्ड की तैनाती, सक्रिय सचल टीमे निरंतर कार्य कर रही हैं, जो शहर भर में निंरतर पेट्रोलिंग कर रही है। इसी का परिणाम है कि अभी तक  लगभग 240 से अधिक बच्चों को भिक्षावृत्ति तथा बाल मजदूरी से रेस्क्यू किया गया है। यह कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी क्रम में भिक्षावृत्ति टीम द्वारा बिन्दाल चौक से 1 बालक कूड़ा को बिनते  हुए पाया तथा उसको रेस्क्यू किया गया सारी प्रक्रियाओं के बाद बालक को शिशु सदन में रखा गया है।
जिला प्रशासन की शहर में घुमतू बच्चों पर नजर है जिनको रेस्क्ूय कर निर्धारित प्रक्रिया अपनाते हुए आधुनिक इनटेंसिव केयर सेन्टर में मांइड रिफार्म हेतु रखा जाता है। जहां विशेषज्ञ द्वारा उनको संगीत, खेल, अन्य गतिविधि, कम्प्यूटर के ज्ञान की आधुनिक तकनीकि की जानकारी के साथ ही शिक्षा की मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। अभी हाल ही में आधुनिक इन्टेंसवि केयर सेंटर से 19 बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने हुए स्कूलों में दाखिला करवाया गया है

Related Posts

अनैतिक देह व्यापार के मामले में 02 पुरुष व 01 महिला हिरासत में

रानीपुर हरिद्वार   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में अनैतिक देह व्यापार पर प्रतिबंध हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत AHTU टीम एवं कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा…

धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश

  *हरिद्वार 14 मार्च 2026* जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह ने अवगत कराया है कि विकास खंड बहादराबाद में गलत जन्म प्रमाण पत्र बनाएं जाने का मामला प्रकाश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *