छमाही निरीक्षण करने थाना पथरी पहुंचे एसपी देहात शेखर चंद सुयाल

 पथरी हरिद्वार 

 

आज दिनांक 24.04.2025 को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हरिद्वार श्री शेखर चंद सुयाल द्वारा थाना पथरी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय, मालखाना, भौजनालय, बैरक, आंगुतक कक्ष, महिला हैल्प डेस्क कार्यालय, CCTNS कार्यालय, थाना परिसर में लगे CCTV केमरो का निरीक्षण किया गया।

साथ ही थाने के अस्लाह एवं आपदा संबंधी उपकरणों का भौतिक रूप से निरीक्षण करते हुए आपदा उपकरणों के सम्बंध में कर्मचारियों से जानकारी ली गई तथा अधि0/कर्म गणों से शस्त्र अभ्यास भी कराया गया। सरकारी संपत्ति की जीपी लिस्ट से मिलान एंव अभिलेखो का मिलान किया गया अध्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया।

मालखाना निरीक्षण के दौरान मालखाना में मुकदमो से सम्बन्धित मालो का रख -रखाव साफ व अच्छा पाया गया, थाने में नियुक्त समस्त विवेचकों का आदेश कक्ष लेकर लंबित विवेचनाओं /प्रा0 पत्रो पर त्वरित कार्यवाही करते हुये निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए गए।

आगामी, चारधाम यात्रा सीजन एवं यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए।

Related Posts

चारधाम यात्रा,यात्री पंजीकरण बुलेटिन

  *हरिद्वार 03 मई 2026* *हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र में आज चारधाम यात्रा के लिए 5265 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया* *यमनोत्री धाम के लिए…

दो करोड़ से अधिक की लागत के विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

  देहरादून, 03 मई। रविवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के गंगोल पंड़ितवाड़ी के शिव मंदिर प्रांगण में गंगोल पंड़ितवाड़ी, गल्जवाड़ी, गजियावाला एवं बिष्टगांव ग्राम पंचायतों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *