पुलिस टीम ने ज्वेलरी एवं नगदी चोरी का किया सफल खुलासा

कनखल हरिद्वार 

 

दिनांक 08.04.2025 को डाँ0 मुन्नी देवा पत्नी भास्कर निवासी आन्नदमयी पुरम कालोनी थाना कनखल जनपद हरिद्वार की तहरीर के आधार पर अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध घर से जेवरात, नगदी आदि चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में मु०अ०स० 91/2025 धारा- 305 ,BNS का अभियोग पंजीकृत किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए निर्देश पर प्रकरण के खुलासे में जुटी पुलिस टीम ने घटनास्थल के आप पास व सम्भावित स्थानो पर लगे सी0सी0टी0वी0 कैमरो को खंगाला व मुखबिर तन्त्र को अलर्ट किया गया।

सुरागरसी पतारसी के चलते गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16.04.2025 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त दिलशाद उर्फ मानी को चोरी किया हुया सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*ऐसे दिया था वारदात को अंजाम-*
वारदात के बारे में पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि कबाड़ बिनते हुए वह जब घर पर पहुंचा तो देखा की घर के बाहर गर्दा जमा हो रखा है और पत्ते कंकड़ पड़े है उसे ये लगा कि घर में कोई नही है। एहतियातन डोर बेल बजाने पर भी किसी के जवाब न देने घर खाली है ये भाप लिया फिर रात्रि को उसने मौके का फायदा उठाने की सोची और नगदी गहने लेकर वहां से चुपचाप निकल गया।

*हरिद्वार पुलिस का आपसे आग्रह-*

हरिद्वार पुलिस आप सभी से आग्रह करती है कि जब भी घर से बाहर निकलें अपने भरोसेमंद शख्स व स्थानीय पड़ोसी को इसकी जानकारी जरुर दें ताकी आपके घर पर रखे साजो-सामान सुरक्षित रह सके।

*दर्ज मुकदमा व धारा-*
मु0अ0स0- 91/2025 धारा-305,331(4) 317(2)BNS

*विवरण आरोपित-*
दिलशाद उर्फ मानी पुत्र इलियास निवासी नदीम मौहल्ला थाना कुतुर्बशेर जिला सहारनपुर उ0प्र0 उम्र 24 वर्ष

*बरामदगी-*
1- पीली धातु की गोल दानेदार चैन।
2- तीन लाख पाँच हजार रुपये नगद ।
3- एक घटना मे प्रयुक्त साईकल।

*पुलिस टीम-*
1-प्रभारी निरीक्षक चन्दमोहन सिह
2-व0उ0नि0 रमेश कुमार सैनी
3-उ0नि0 अमित नाटियाल
4-का0 सतेन्द्र रावत
5-का0 उमेद सिह
6-का0 दीपक चौधरी

Related Posts

अनैतिक देह व्यापार के मामले में 02 पुरुष व 01 महिला हिरासत में

रानीपुर हरिद्वार   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में अनैतिक देह व्यापार पर प्रतिबंध हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत AHTU टीम एवं कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा…

धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश

  *हरिद्वार 14 मार्च 2026* जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह ने अवगत कराया है कि विकास खंड बहादराबाद में गलत जन्म प्रमाण पत्र बनाएं जाने का मामला प्रकाश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *