एसएसपी की कप्तानी में टॉप पर रही ऑपरेशन स्माइल टीम हरिद्वार

 हरिद्वार 

विगत वर्ष दिनांक 15-10-2024 से 15-12-2024 तक मुख्यालय स्तर पर चलाये गये अभियान ऑपरेशन स्माइल की दिनांक 08-04-2025 को श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय उत्तराखण्ड़ द्वारा मुख्यालय देहरादून में समीक्षा की गयी जिसमें जनपद हरिद्वार द्वारा कुल 320 गुमशुदाओं को तलाश किया गया एंव पंजीकृत गुमशुदाओं की तलाश के आधार पर आवश्यक कार्यवाही की गयी।

पुलिस मुख्यालय में हुई समीक्षा के दौरान जनपद हरिद्वार पुलिस की टीम उत्तराखण्ड़ में प्रथम स्थान पर रही है। जिस पर श्रीमान पुलिस महानिदेशक द्वारा पुलिस मुख्यालय में हरिद्वार की गठित ऑपरेशन स्माइल दिनांक 08-04-2025 को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा सैनिक सम्मेलन के दौरान पूरी टीम को पुलिस कार्यालय में बुलाकर टीम के सभी सदस्यों को सम्मानित करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार से कार्य करते हुए आमजन की सहायता करने हेतु प्रेरित किया गया।

*टीम का नाम*
1- निरीक्षक विजय सिंह
2- अ0उ0नि0 देवेन्द्र कुमार
3- हे0कां0 218 राकेश कुमार
4- हे0कां0 353 विनीता सेमवाल
5- हे0कां0 355 सुरजीत कौर
6- कां0105 मुकेश कुमार
7- म0कां0 451गीता
8- म0कां0 32 बबीता
9- कां0चा0 दीपक

Related Posts

एचईसी काॅलेज के छात्रों का वात्सत्य वाटिका विद्यालय का भ्रमण

हरिद्वार एचईसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, हरिद्वार के प्रथम, तृतीय, पंचम सेमेस्टर के छात्रों ने अनाथ बच्चों के वात्सल्य वाटिका अग्निवीर एकेडमी का भ्रमण किया। विद्यालय के प्रबन्धक श्री प्रदीप मिश्रा…

चिकित्सालयों, आश्रमों, शिक्षण संस्थानों में प्राथमिकता से उपलब्ध कराए जाए गैस सिलेंडर

  **हरिद्वार 15 मार्च 2026*        जनपद में एलपीजी गैस सिलेंडरों की सुचारू आपूर्ति एवं उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसको लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज आपदा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *