सहायक अभियंताओं के हित में पारित स्पष्ट निर्णय को प्रबंधन द्वारा लागू ना किए जाने के आक्रोश में

देहरादून 

आज दिनांक 04/04/2025 को उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत् सदस्यों द्वारा माननीय उच्च न्यायालय, नैनीताल द्वारा अधिशासी अभियंता के पदोन्नति विवाद में सीधी भर्ती के सहायक अभियंताओं के हित में पारित स्पष्ट निर्णय को प्रबंधन द्वारा लागू ना किए जाने के आक्रोश में, प्रथम चरण में काली पट्टी बांधकर आक्रोश प्रदर्शित किया।

कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन पूरे उत्तराखंड राज्य में विभिन्न कार्यालयों यथा हल्द्वानी, रुड़की, हरिद्वार, डाकपत्थर, रुद्रपुर, देहरादून मुख्यालय, रामनगर तथा पर्वतीय जिलों सहित ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में किया गया।

एसोसिएशन का यह मत है कि यदि प्रबंधन द्वारा सीधी भर्ती के सहायक अभियंताओं की वर्षों से लंबित पदोन्नति शीघ्र नहीं की गई, तो उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन एवं उसके सदस्यों को पूर्व में प्रेषित नोटिस के तहत उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।

 

Related Posts

पतंजलि अनुसन्धान संस्थान और सदर्न क्रॉस यूनिवर्सिटी, ऑस्ट्रेलिया के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

  हरिद्वार, 01 मई 2026: वैश्विक स्तर पर शिक्षा, अनुसंधान और विशेष रूप से समग्र स्वास्थ्य विज्ञान के क्षेत्र में सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम…

संजीव चौधरी ने कुंभ मेला अधिकारी आदरणीय सोनिका सिंह जी से भेट कर मेले को भव्य और दिव्य बनाने के विषय पर चर्चा और सुझाव दिए

हरिद्वार राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कुंभ मेला अधिकारी आदरणीय सोनिका सिंह जी से भेट कर मेले को भव्य और दिव्य बनाने के विषय पर चर्चा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *