हरिद्वार पुलिस ने किया दुध का दुध और पानी का पानी

 झबरेड़ा हरिद्वार 

 

दिनांक 02/04/2025 को अरुण कुमार पुत्र विजेंद्र निवासी ग्राम जौली डिडोला, थाना नागल, जिला हरिद्वार द्वारा 112 के माध्यम से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई कि मोलना-खजूरी रोड पर मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसके साथ मारपीट कर पैसों का बैग छीन लिया।

लूट जैसी संगीन वारदात की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना झबरेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया व अरुण कुमार से पूछताछ कर आस-पास के लोगों से भी जानकारी जुटाई गई।

पूछताछ के दौरान अरुण कुमार के बयानों में संदेह प्रतीत हुआ। इसके बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले व अरूण के मोबाइल फोन का डाटा चेक किया।

जांच में पाया गया कि गूगल मैप टाइमलाइन डाटा में अरुण कुमार के बयानों से काफी अंतर था। इसके बाद सख्ती से पूछताछ करने पर उसने सच स्वीकार कर लिया।

अरुण कुमार ने बताया कि उसे ₹54,000 की सख्त जरूरत थी उसने शिवपुर मोलना बेहड्की गांव से यह रकम कलेक्ट की थी।झबरेड़ा ऑफिस लौटते समय मोलना-खजूरी रोड पर लालच आ गया और उसने खुद ही अपनी बाइक खेत में गिरा दी।इसके बाद अपने मैनेजर, एरिया मैनेजर और पुलिस (112) को लूट की झूठी सूचना दे दी।

असल में, उसने पैसे पहले ही बेहड्की निवासी अमरेश के पास सुरक्षित रखवा दिए थे।

पुलिस द्वारा अमरेश से संपर्क करने पर उसने पुष्टि की कि अरुण कुमार ने उसे बैग रखने के लिए कहा था और अगले दिन लेने की बात कही थी। अरुण कुमार ने अपने कृत्य के लिए माफी मांगी।

पुलिस ने धारा 83 पुलिस एक्ट के तहत 5000 रुपये का चालान कर जुर्माना वसूला व उसे सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में इस प्रकार की हरकत दोहराने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

*पुलिस टीम:-*
1. प्रभारी निरीक्षक थाना झबरेड़ा अजय सिंह
2. व0उ0नि0 संजीव चौहान
3. उ0नि0 नितिन बिष्ट
4. हेड कांस्टेबल रामवीर
5. कांस्टेबल रणवीर

Related Posts

अंग्रेजी शराब की कैंटीन में शराब पिने पिलाने को लेकर विवाद 05 व्यक्तियों को धरा

  दिनांक-15-03-2026 को पुलिस कंट्रोल रुम हरिद्वार से सूचना प्राप्त हुई कि रानीपुर झाल वाइन शॉप के पास दो पक्षों में आपसी विवाद हो रहा है तथा दोनो पक्ष आपस…

अनैतिक देह व्यापार के मामले में 02 पुरुष व 01 महिला हिरासत में

रानीपुर हरिद्वार   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में अनैतिक देह व्यापार पर प्रतिबंध हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत AHTU टीम एवं कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *